Anupama Twist: इन 2 शख्स के लिए आध्या अपनी जान की देगी कुर्बानी, डिंपी को तलाक देगा टीटू

Anupama Upcoming Twist: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां आध्या फाइनली अनुज और अनु को मिल गई है, लेकिन वह इसबार अपने माता-पिता के लिए खुद की जिंदगी को खत्म करने का फैसला करती है.

Anupama Upcoming Twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में कई बड़े ट्विस्ट और टर्न दर्शकों को देखने को मिलेंगे. शो के मौजूदा एपिसोड में, अनु और अनुज आध्या को ढूंढने की पूरी कोशिश करते हैं और यहां तक ​​कि मंदिर में उनका आमना-सामना भी होता है. वे यह जानकर हैरान रह गए कि आध्या ने अपना नाम बदलकर प्रिया कर लिया है.

अनुज-अनुपमा के लिए आध्या अपनी जान की देगी कुर्बानी

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में, आध्या, जिसका नाम अब प्रिया है, अनुज और अनुपमा के जीवन में वापस आ गई है. इस बार आध्या अपने माता-पिता को देखकर खुश होगी, लेकिन साथ ही वह टेंशन में भी आ जाएगी, क्योंकि जिन लोगों ने उसका अपहरण किया है, वे उसके परिवार को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं. अनुपमा और अनुज की खुशी के लिए आध्या अपनी जान कुर्बान करने का फैसला करती है.

Also Read- Anupama: क्या बीच में ही अनुपमा शो छोड़ रही रूपाली गांगुली, एक्ट्रेस ने राजन शाही के सामने रखी ये गुजारिश

Also Read- Anupama Twist: इस एक्ट्रेस ने अनुपमा में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, नागिन 6 में मचा चुकी है दहशत

Also Read- Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू

अनुज के जान को है खतरा

इसके अलावा हम ये भी देखेंगे कि वनराज यह जानकर हैरान हो जाता है कि उसके बच्चों तोशु और पाखी ने उसे धोखा दिया है और उन्हें सिर्फ पैसे से मतलब है. इधर अनु और अनुज सागर की मद�� करने का फैसला करते हैं. अनुपमा सागर की कमिटमेंट्स को पूरा करने का वादा करती है और ऑटो रिक्शा चलाने के लिए तैयार हो जाती है. हालांकि अनु को ये पता नहीं है कि इस ऑटो से अनुज को जान का खतरा है, क्योंकि कुछ लोग उसपर हमला करने की प्लानिंग कर रहे हैं.

टीटू ने डिंपी को तलाक देने का किया फैसला?

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में टीटू डिंपी को अपने साथ मुंबई चलने के लिए कहता है, लेकिन वह जाने से इनकार कर देती है. वह अपनी लग्जरी लाइफ को छोड़कर नहीं जाना चाहती है. बा और किंजल अपनी शादी बचाने के लिए डिंपी से बात करने की पूरी कोशिश करते हैं. हालांकि वह कुछ भी समझने को तैयार नहीं है. टीटू ने डिंपी से अलग होने का फैसला किया.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >