Anupama Upcoming Episode: वनराज और काव्या के बारे में जानकर हैरान होगी राही, प्रेम के प्यार में पड़ी अब ये नयी लड़की?

Anupama Upcoming Episode: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रेम और प्रेरणा एक-दूसरे को पहले से जानते हैं. राही को प्रेरणा पर शक होता है. दूसरी तरफ इशानी को पुलिस पकड़ लेकर चली जाती है.

Anupama Upcoming Episode: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रेम और प्रेरणा एक-दूसरे को देखकर हग करते हैं. प्रेम उसे राही से मिलवाता है. राही उससे पूछती है कि वह प्रेरणा को कैसे पहले से जानता है. प्रेरणा, राही को बताती है कि प्रेम को वह पसंद करती थी और उसने उसे प्रप्रोज किया था, लेकिन प्रेम बिना बताए वहां से चला गया था. अनु उन तीनों की बातें सुनती है. दूसरी तरफ मीडिया वहां पहुंच जाती है. रजनी, अनु के सामने झूठ बोलती है कि उसने मीडिया को नहीं बुलाया है. हालांकि रजनी अपने मन में सोचती है उसने ही खुद ही पब्लिसिटी के लिए मीडिया को बुलाया है.

वनराज और काव्या के बारे में बात करेगी लीला

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि रजनी, प्रेरणा से बात करने की कोशिश करती है. प्रेरणा उससे कहती है कि वह उसकी मां नहीं बनने की कोशिश करे, वरना वह उसे मीडिया के सामने एक्सपोज कर देगी. रजनी फिर कुछ नहीं कहती और भावुक हो जाती है. प्रेरणा, रजनी के सामने ही अनु को हग करती है. प्रेम और प्रेरणा एक-दूसरे से बात करते हैं. लीला इस बारे में राही को बताती है. राही उससे कहती है कि दोनों सिर्फ दोस्त है. लीला उसे वनराज और काव्या की याद दिलाती है. राही ये सुनकर थोड़ी परेशान हो जाती है.

इशानी को पुलिस पकड़कर ले जाएगी

शूटिंग लोकेशन पर पुलिस की रेड पड़ती है और इशानी को और लड़कियों के साथ पकड़कर ले जाती है. इशानी उनसे कहती है कि वह शूट के लिए आई है, लेकिन उसकी बात पर कोई यकीन नहीं करता. इशानी, अनु और पाखी को फोन करती है, लेकिन दोनों शादी की तैयारियों में बिजी रहती है. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रजनी, अनु से पेपर्स पर साइन करने का दवाब डालती है. अनु साइन करती है. राही, अनु से कहती है कि उसने बिना पढ़ें पेपर्स पर साइन करके बड़ी गलती की है. अनु ये सुनकर हैरान रह जाती है.

यह भी पढ़ें- Anupama Upcoming Twist: इस शख्स को बुरी तरह मारेगा प्रेम, प्रेरणा और अनुपमा के रिश्ते का हुआ खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >