Anupama: अनुपमा और यशदीप को करीब देख अनुज की बढ़ी बेचैनी, तोशू को मिलेगी अपने गुनाहों की सजा

Anupama: अनुपमा के ट्रैक में दिखाया जाएगा कि तोशू आखिरकार अनुपमा के हाथ आ जाता है. वनराज, अनुपमा से तोशू को जेल ना भेजने के लिए कहती है.

Anupama: रूपाली गांगुली स्टारर सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक ने दर्शकों को इम्प्रेस किया है. ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि अनुज, आध्या पर काफी गुस्सा करता है. अनुज उसे वॉर्न करता है कि वो बड़ों से अच्छे से बात करे. वहीं, किंजल जब सबको बताती है कि घर में कुछ बदमाश घुस आए थे, तब सारे लोग काफी परेशान हो जाते है. अनुपमा, वनराज को तोशू को वापस बुलाने के लिए कहती है. शाह परिवार को समर की याद आ जाती है.


अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, तोशू को वापस लाने के लिए प्लान बनाएगी. होली पार्टी में किंजल से मिलने के लिए तोशू आता है और ऐसे में अनुपमा उसे पकड़कर जेल ले जाती है. ये देखकर हर कोई हैरान हो जाता है. वनराज को ये बात पसंद नहीं आती है और वो अनुपमा को अनुज से बात करने के लिए कहता है. वनराज उसे अनुज से बात करके केस वापस लेने के लिए कहता है. अनुपमा उसे जवाब देती है कि वो अनुज को ऐसे कहने वाली कौन होती है.


अनुज को हुई जलन
वनराज अपने बेटे तोशू के लिए अनुज के पास जाता है, लेकिन अनुज कहता है कि सिर्फ अनुपमा ही ये फैसला ले सकती है. वहीं, तोशू के पकड़े जाने से पहले शाह परिवार, यशदीप और अनुज के परिवार के साथ मिलकर होली पार्टी एंजॉय करते है. इस दौरान यशदीप, अनुपमा के गालों पर अबीर लगाता है और ये देखकर अनुज को अच्छा नहीं लगता है. वो चुपचाप दोनों को देखता है, लेकिन कुछ कह नहीं पाता है.

Anupama: आध्या पर फूटा अनुज का गुस्सा, वनराज को इस वजह से आई समर की याद


क्या दादी सा से नफरत करेगी परी
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तोशू को हर हाल में अनुपमा जेल पहुंचा देती है. किंजल और तोशू की बेटी परी अपने दोस्तों को बताती है कि वो उसके पिता वापस आ गए है. परी को उसके दोस्त बताते है कि उसके पापा जेल चले गए है. इस बात से परी काफी दुखी हो जाती है. क्या परी अपनी दादी से नफरत करेगी. क्या अनुपमा तोशू को माफ कर पाएगी. ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >