Anupama: राही ने नहीं बल्कि इस शख्स ने शाह हाउस में की चोरी, अपनी बेटी को कैसे निर्दोष साबित करेगी अनु

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि ईशानी किसी मुसीबत में फंसी हुई है, लेकिन वह किसी को इस बारे में कुछ नहीं बताती. ईशानी को पैसों की जरूरत होती है. परी को महसूस होता है कि ईशानी के मन में कुछ चल रहा है.

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि आध्या अहमदाबाद में अनु के साथ वापस आ जाती है. आध्या वापस नहीं आना चाहती है, लेकिन उसके पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं होता है. आध्या के लौटने पर शाह हाउस में कुछ लोग खुश नहीं है. बा उसे बात-बात पर ताने मारती है और आध्या उसे करारा जवाब देती है. दूसरी तरफ ईशानी कुछ अलग बिहेव कर रही है. ईशानी अपनी परेशानियों को छिपाते हुए संदिग्ध तरीके से काम कर रही है. परी उससे पूछती है क्या बात है, लेकिन ईशानी उसे कुछ नहीं बताती है.

राही पर लगेगा पैसे चुराने का इल्जाम

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि ईशानी किसी मुसीबत में फंसी हुई है, लेकिन वह किसी को इस बारे में कुछ नहीं बताती. ईशानी को पैसों की जरूरत होती है और वह ऐसे में एक बड़ा कदम उठाएगी. ईशानी परिवार के लॉकर से पैसे चुराती है और उसे लगता है कि किसी ने इसपर ध्यान नहीं दिया. वहीं, बा लॉकर चेक करती है और उसमें पैसे ना पाकर परेशान हो जाती है. लॉकर में पैसे ना पाकर पूरा परिवार काफी परेशान हो जाता है. परिवार वालों का ध्यान आध्या पर जाता है क्योंकि वो घर पर अभी-अभी आई है.

राही को कैसे बेगुनाह साबित करेगी अनु

ईशानी ऐसा बिहेव करती है कि उसे कुछ नहीं पता और घरवालों के साथ मिलकर चोरी को लेकर डिस्कस करती है. शाह परिवार में अनु को छोड़कर हर कोई आध्या पर शक करता है. ऐसे में अनुपमा के पास सबसे बड़ा चैलेंज है कि वह अपनी बेटी की बेगुनाही कैसे सबके सामने साबित करें. क्या राही खुद को बेगुनाह साबित कर पाएगी. क्या अनु, आध्या को सबके सामने बेकूसूर प्रूफ कर पाएगी. क्या ईशानी की सच्चाई सामने आएगी. आखिर किस चीज के लिए ईशानी ने अपने ही घर से पैसे चुराए. क्या होगा आगे.

Also Read- Anupama: क्या रूपाली गांगुली की वजह से किंजल ने छोड़ा शो? निधि शाह बोली- मेरे सीन्स काटे गए…

Also Read- Anupama: शाह हाउस लौटते ही राही करने लगी सबको परेशान, अनु को सताने के लिए आध्या ने बनाया मास्टर प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >