Anupama Twist: रजनी की कहानी सुनकर अनुपमा का पसीजेगा दिल, परी के लिए नया आइडिया सोचेगी उसकी दादी

Anupama: सीरियल अनुपमा का आज का एपिसोड रजनी के ईद-गिर्द घूमेगा. रजनी का जन्मदिन होगा और वह अपने बर्थडे पर अकेले होगी. हालांकि अनु उसके घर पहुंच जाएगी. अनु उसका जन्मदिन मनाएगी. रजनी उसे अपनी कहानी सुनाएगी.

Anupama: सीरियल अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, रजनी के घर जाती है. वह उसका बड़ा घर देखकर खुश हो जाती है. उसे फिर पता चलता है कि रजनी का जन्मदिन है. अनु को बुरा लगता है कि उसे पता नहीं था और इस वजह से वह केक नहीं ला पाई. रजनी उसे अपने जन्मदिन पर उसके साथ रहने के लिए कहती है. अनु पूछती है कि वह अपना जन्मदिन उसके साथ क्यों मनाना चाहती है. रजनी उससे कहती है कि वह लाइफ में अकेली है और उसे किसी से बात करने का मन कर रहा है.

अनु मनाएगी रजनी का जन्मदिन

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि रजनी, अनु को खाना देती है. रजनी उसे बताती है कि पहले उसका घर काफी भरा रहता था, लेकिन अब खाली हो गया. अनु उसकी बेटी के बारे में पूछती है. रजनी बताती है कि उसकी बेटी उससे नफरत करती है क्योंकि उसे लगता है कि उसकी मां सिर्फ अपने पोजिशिन से प्यार करती है. रजनी अपने बेटे के बारे में कहती है कि वह बहुत बिजी रहता है. अनु उसे निराश नहीं होने के लिए कहती है. रजनी उससे पूछती है कि वह अकेले रहना कैसे मेंटन करती है. अनु उसे अने रहने का तरीका बताती है. उसके बाद अनु उसका बर्थडे मनाती है और दोनों मिलकर खूब एंजॉय करते हैं.

परी के लिए कुछ सोच रही अनुपमा

रजनी, अनुपमा को झुग्गी-झोपड़ी की महिलाओं की बेस्ट-आउट-ऑफ-वेस्ट एग्जिबिशन के बारे में बताती है. वह उसे अपने साथ चलने के लिए कहती है और अनु मान जाती है. अनुपमा को एक आइडिया आता है. घर आकर अनु, भारती से बात करती है. वह कहती है अब वक्त आ गया है कि परी अपने टैलेंट को सबके सामने लाए. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रजनी चॉल रीडेवलपमेंट के लिए 50% हिस्सा मांगती है. अनु अपनी डांस रानियों की साथियों से कहती है कि उन्हें पॉपुलर होने के लिए कम्फर्ट जोन से बाहर आना होगा.

यह भी पढ़ें- Anupama Twist: अब एक्टिंग करेगी अनुपमा, ऐसे मिलेगा चांस, क्या रजनी और पराग का है कोई पुराना कनेक्शन?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >