Anupama: राही ने तोड़ा अनुपमा से रिश्ता, गौतम ने रची खतरनाक साजिश

‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड में राही, अनुपमा से रिश्ता तोड़ देती है और उससे बदला लेने की कसम खाती है. वहीं गौतम और वसुंधरा अनुपमा का कैफे बंद करवाने की साजिश रच रहे हैं.

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत राही के दर्द और गुस्से से होती है. वह प्रेम से कहती है कि दुनिया में लोग उस बच्चे को अपना नहीं मानते जो जन्म से उनका खुद का ना हो. राही भगवान कृष्ण का उदाहरण देते हुए कहती है कि हर बच्चे की किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती. वह सोचती है कि अगर अनुपमा ने उसे जन्म दिया होता, तो क्या वह उसके साथ ऐसा व्यवहार करती? वह प्रेम से अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहती है कि कहीं वह भी भविष्य में प्रांशी के साथ ऐसा व्यवहार ना करने लगे। वह कहती है कि अनुपमा का एक थप्पड़ उसे अंदर तक तोड़ गया है.

अनुपमा ने लिया बड़ा फैसला

गुस्से में राही अनुपमा से अपना रिश्ता खत्म कर देती है और कहती है कि जो औरत अपने दोस्त के लिए बेटी को थप्पड़ मार सकती है, वह मां कहलाने लायक नहीं है. वह अनुपमा से बदला लेने की कसम खाती है. दूसरी तरफ अनु, दिग्विजय से कहती है कि अब सभी लोग उसे बदल चुका इंसान समझते हैं. अनुपमा कहती है कि एक मां उसी दिन बुरी बन जाती है, जब वह अपने बच्चे की एक इच्छा पूरी नहीं कर पाती. अनुपमा को पूरा भरोसा है कि एक दिन राही को अपनी गलती समझ आएगी. इधर श्रुति राही की आंखों में अनुपमा के लिए नफरत देखकर खुश नजर आती है. वह फैसला करती है कि वह राही के लिए और नए कैफे खोलेगी ताकि उसे हमेशा के लिए अनुपमा से दूर ले जा सके.

गौतम की नई साजिश से बढ़ेगा खतरा

माही, गौतम को तलाक के पेपर भेज देती है. वसुंधरा आरोप लगाती है कि यह सब अनुपमा ने करवाया है क्योंकि माही खुद ऐसा करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई. वसुंधरा उसे इशारों में समझाती है कि उन्हें कुछ ऐसा करना होगा जिससे अनुपमा का कैफे कभी शुरू ही ना हो पाए. गौतम भी बदला लेने की ठान लेता है. वहीं अनुपमा अनुज की तस्वीर से बात करते हुए कहती है कि अगर अनुज उसके साथ है तो कोई भी उसे रोक नहीं सकता. एपिसोड के आखिर में दिखाया गया कि गौतम एक आदमी को अनुपमा का कैफे दिखाता है, जिससे साफ हो जाता है कि वह कोई बड़ी साजिश रच रहा है.

यह भी पढ़ें- Anupama: अनुपमा ने राही को इस वजह से कहा बुरी बेटी, अनुज को भूलने का लगा आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >