Anupama: प्रेम- राही की होगी शादी, वेडिंग की पहली तसवीर आई सामने, एक-दूसरे की आंखों में खोए दिखे दोनों

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा शाह परिवार माही और प्रेम की सगाई की तैयारी करते हैं. माही सगाई के लिए काफी उत्साहित है. दूसरी तरफ आने वाले एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्ट आएगा.

Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि अनुपमा अनु की रसोई में प्रार्थना को देखती है. प्रार्थना उसे बताती है कि वह अकेले ही आई है. अनु उसके लिए होममेड चॉकलेट देती है. वह भावुक हो जाती है और उसे बताती है कि उसकी मां भी उसके लिए ऐसा बनाती है. अनु उसे बताती है ये उसके होने वाले दामाद प्रेम ने बनाया है. प्रार्थना ये सुनकर चौंक जाती है और उसके हाथ से ग्लास छूट जाता है. प्रार्थना प्रेम की होने वाली सगाई के बारे में पूछती है. अनु बताती है कि प्रेम उसकी बेटी से सगाई करने वाला है.

माही और प्रेम की सगाई

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि माही अपनी सगाई के लिए उत्साहित है. माही देखती है कि राही के हाथ पर प्रेम का नाम लिखा है और वह इसके लिए उसपर गुस्सा करती है. वह राही को जानबूझकर प्रेम का नाम लिखने पर बुरा-भला सुनाती है. प्रेम और माही की सगाई होने वाली होती है. राही सगाई में डांस करती है. राही प्रेम के बारे में सोचती है और उसे लगता है कि प्रेम उसे रिंग पहना रहा है. दूसरी तरफ प्रेम इमोशनल हो जाता है. अनु पूछती है क्या हुआ. प्रेम कहता है कि उसे एक पूरा परिवार मिल रहा है और इसलिए वह भावुक हो रहा.

राही और प्रेम की होगी शादी

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रेम और माही नहीं बल्कि प्रेम और राही की शादी होगी. ये जानकर फैंस जरूर खुश होंगे. उनकी शादी की पहली झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फोटो में दोनों दुल्हा-दुल्हन के गेटअप में दिख रहे हैं. दोनों शादी के मंडप में बैठे है और एक-दूसरे की आंखों में खोए दिख रहे हैं. अब सच में दोनों की शादी होती है या एक सपना होता है, ये तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा. फैंस को ये जानने के लिए इंतजार करना होगा.

Rahi and prem wedding photo

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >