Anupama Twist: प्रेम को इस कारण हुई जेल, मोती बा ने जलाए सबूत, ये 2 शख्स बेगुनाही करेगा साबित

Anupama Twist: रूपाली गांगुली के शो अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि प्रेम जब कोठारी हाउस लौटता है, तो उसे शर्ट पर खूब के धब्बे दिखते हैं. तभी पुलिस आती है और उसे गिरफ्तार करके लेकर जाती है. इससे कोठारी चिंतित हो जाते हैं. मोती बा साजिश रचते हुए खून के धब्बे वाला शर्ट जला देती है. हालांकि अनुपमा को यकीन है कि प्रेम बेगुनाह है. वह राघव के साथ सच का पता लगाने का फैसला करती है.

Anupama Twist: स्टार प्लस के शो अनुपमा में हाल ही में दो नए किरदारों, राघव (मनीष गोयल) और मोहित (रणदीप राय) की एंट्री हुई है. दोनों का अतीत कोठारियों और अनुपमा से जुड़ा हुआ है. एक तरफ जहां राघव अनु की मदद के लिए तैयार रहता है. वहीं मोहित ने प्रेम के खिलाफ साजिश रचनी शुरू कर दी है. उसके बचपन की चीजों को जलाने से लेकर उसके ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाने तक, वह प्रेम को बर्बाद करना चाहता है. लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि प्रेम के कपड़ों पर खून के धब्बे मिले है. यह इस बात का संकेत देते हैं कि मोहित कोठारियों की संपत्ति में अपना हिस्सा लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है.

प्रेम की शर्ट पर मिलता है खून का धब्बा

अनुपमा के मौजूदा ट्रैक में, मोहित अकेले लौटता है, जिससे राही प्रेम के के बारे में चिंतित हो जाती है. इस बीच, अंश अनुपमा को प्रेम की गुंडों से लड़ाई का एक वायरल वीडियो दिखाता है, जिससे घरवाले और परेशान हो जाते हैं. इसी बीच राही का मंगलसूत्र टूटता है और उसका डर बढ़ जाता है, लेकिन मोटी बा उसे बुरा नहीं सोचने के लिए कहती है. जबकि कोठारी परिवार प्रेम को खोजने के लिए निकल पड़ते हैं. अगर दिन प्रेम खुद ही घर आता है, लेकिन उसे बीते रात का कुछ याद नहीं रहता. जब राही उसे फ्रेश होने में मदद करती है, तो वह उसकी शर्ट पर खून के धब्बे देखती है.

प्रेम को गिरफ्तार करती है पुलिस

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में, हम देखेंगे कि कोठारी हाउस में पुलिस आती है. उनके साथ एक दुखी माता-पिता भी होते हैं, जो प्रेम पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हैं, जिससे सभी सदमे में आ जाते हैं. फिर पुलिस प्रेम को गिरफ्तार कर लेती है, जिससे परिवार, खासकर राही शॉक्ड हो जाती है. बाद में प्रेम की शर्ट पर खून के धब्बे देखकर, अनुपमा इसे सबूत के तौर पर इस्तेमाल करने का सुझाव देती है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह किसका खून है, जिससे राही को उम्मीद की एक किरण मिलती है. हालांकि मोती बा उस सबूत को जला देती है. यह सबकुछ मोहित छिपकर देख रहा होता है.

अनुपमा को मोहित पर होता है शक

इसके अलावा अनुपमा तब शॉक्ड हो जाती है, जब मोहित लापता लड़के के पिता त्रिपाठी से मिलता है. वह छिपकर दूर से देखती है और उनकी बातचीत को समझने की कोशिश करती है. बाद में, अनुपमा और राघव, त्रिपाठी से भिड़ने का फैसला करते हैं. जब वे उससे सवाल करते हैं, तो वह घबरा जाता है और उनके सवालों को टालता है. अनु मन ही मन सोचती है कि प्रेम को फंसाने वाला कोई और नहीं बल्कि मोहित ही हो सकता है.

यह भी पढ़ें- Manisha Rani Net Worth: यूट्यूब से कितना कमाती हैं बिहार की मनीषा रानी, मुंबई में लिया करोड़ों का फ्लैट, जानें नेटवर्थ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >