Anupama Twist: प्रेम ने शो के अपकमिंग ट्विस्ट पर से उठाया पर्दा, बोले- डांस कॉम्पिटिशन में राही और अनु में कौन जीतेगा

Anupama Twist: स्टारप्लस का पॉपुलर शो अनुपमा अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को खूब एंटरटेन करती है. शो में इन-दिनों डांस प्रतियोगिता हो रहा है. जिसमें अनु और राही दोनों भाग ले रही है. अब कौन जीतेगा और आने वाले एपिसोड में क्या ट्विस्ट आएगा, इसपर से प्रेम ने पर्दा उठाया है.

Anupama Twist: रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा को खूब पसंद किया जा रहा है. यह शो अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को खूब इम्प्रेस करता है. यही वजह है कि टीआरपी चार्ट में ये टॉप पर बना रहता है. हाल ही में दर्शकों ने देखा कि अनु का मुंबई में नया सफर शुरू हुआ. राही, शाह परिवार और कोठारी अनु से बहुत नफरत करते हैं. उनका मानना है कि आर्यन की मौत की वजह वही है. इसलिए, उन्होंने सारे रिश्ते तोड़ दिए हैं. अनु ने यहां एक डांस प्रतियोगिता में भाग लिया है. यहां राही संग उसका आमना सामना होता है.

राही को देखकर चौंक जाती है अनुपमा

प्रेम हमेशा से ही अनु और राही को मिलाने वाल�� सूत्र रहा है. वह फिर से वही करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अनु उसे दूर रहने के लिए कह रही है. अनुपमा के लेटेस्ट प्रोमो में हमने देखा है कि अनु राही को उसी प्रतियोगिता में देखकर चौंक जाती है और सेमीफाइनल परफॉर्मेंस के दौरान अचानक नाचना बंद कर देती है. इसलिए, राही की टीम आगे बढ़ जाती है. इसी बीच शिवम खजूरिया उर्फ प्रेम ने आने वाले ट्विस्ट और डांस कॉम्पिटिशन में कौन जीतेगा, इस बारे में बात की.

अनुपमा के अपकमिंग ट्विस्ट से प्रेम ने उठाया पर्दा

शिवम ने फिल्मीबीट संग बात करते हुए कहा, “मां बेटी का मिलन देखना मजेदार होगा. इतने लंबे अलगाव के बाद, यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि वे डांस फ्लोर पर एक दूसरे से कैसे मिलते हैं और बेशक, राही को जब पता चलता है कि प्रेम पीठ पीछे उसकी मां के साथ गुप्त रूप से संपर्क में है, तो मामला और पेचीदा हो जाता है.” उन्होंने यह भी कहा कि दर्शकों को ये देखने में मजा आएगा कि राही की अनुज डांस अकादमी जीतेगी या अनु की डांस रानियां. हालांकि, डांस प्रतियोगिता में कई उतार-चढ़ाव और ड्रामा देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें- Saiyaara की ब्लॉकबस्टर सफलता पर मधुर भंडारकर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आने वाले सालों में वह इंडस्ट्री पर राज करेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >