Anupama Twist: इस शख्स के लिए अपने ही परिवार के खिलाफ जाएगी प्रार्थना, अनु की जिंदगी में अब ये इंसान बनेगा विलेन

Anupama Twist: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि इशानी के बनाए हुए ऐड को देखने के लिए शाह परिवार काफी उत्साहित होता है. कोठारी हाउस में भी मोटी बा इसे लेकर देखने की इच्छा जाहिर करती है. हालांकि जब वह ऐड टीवी पर आता है तो वह पूरी तरह से बदला हुआ होता है.

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रजनी, अनुपमा से रजनी पूछती है कि क्या उसकी टीम इवेंट में भाग ले रही. अनु इसपर हामी भरती है. रजनी बताती है कि वह इस इवेंट की चीफ गेस्ट होगी. अनु ये सुनकर नर्वस हो जाती है. रजनी उसे बताती है कि ये इवेंट ग्रैंड होगा क्योंकि इसमे कई जाने-माने लोग आने वाले हैं. दूसरी तरफ कोठारी हाउस में प्रार्थना से मोटी बा पूछती है कि वह क्यों अंश से मिलने गई थी. प्रार्थना कहती है कि वह उसका पति है और अपनी मर्जी से उससे मिलने गई थी.

अपने ही परिवार के खिलाफ जाएगी प्रार्थना?

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रार्थना अपने पिता पराग और मोटी बा से कहती है कि वह जब अपने बच्चे को जन्म दे देगी तो वह वापस अंश के पास चली जाएगी. मोटी बा उसे उसके फैसले पर दोबारा सोचने के लिए कहती है. प्रार्थना इस बात पर उससे नाराज हो जाती है और कहती है कि वह अब कितनी शादियों को तोड़ना चाहती है. राजा उसकी बात सुनकर खुश हो जाता है. वह सोचता है कि किसी ने तो मोटी बा के सामने बोलने की हिम्मत रखी है. दूसरी तरफ अनु, इशानी का पहला ऐड देखने के लिए काफी उत्साहित होती है. शाह हाउस में सब कोई ऐड देखने के लिए एक्साइटेड होते हैं.

रजनी के बदले तेवर

कोठारी हाउस में भी मोटी बा और पराग, इशानी के ऐड को देखने के लिए एक्साइटमेंट दिखाते हैं. जब ऐड आता है तब अनु और इशानी देखकर हैरान हो जाते हैं कि वह पूरी तरह से बदला हुआ होता है. मोटी बा फिर से एक बार शाह परिवार का मजाक उड़ाता है. राही को इशानी की चिंता होती है. पाखी भी बदले हुए ऐड को देखकर हैरान हो जाती है. इशानी काफी परेशान हो जाती है और अनु उसे हौसला देती है. परी भी उसे हौसला देती है. अनु उसे फिर से कोशिश करने के लिए कहती है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रजनी चॉल के रीडेवलपमेंट में 50% हिस्सा मांगती है.

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

यह भी पढ़ें Anupama Twist: रजनी की कहानी सुनकर अनुपमा का पसीजेगा दिल, परी के लिए नया आइडिया सोचेगी उसकी दादी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >