Anupama Twist: राही के अजन्में बच्चे को मारने की साजिश रचेगा ये शख्स, अनु लेगी ये बड़ा फैसला

Anupama Twist: स्टारप्लस के पॉपुलर सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड्स जबरदस्त होने वाले हैं, क्योंकि कोठारी और शाह हाउस को फाइनली पता चलेगा कि राही प्रेग्नेंट है. माही इस बात से चलेगी और उसके बच्चे को मारने की साजिश रचेगी.

Anupama Twist: रूपाली गांगुली का पॉपुलर शो अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड्स में कई ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं. जहां माही राही की प्रेग्नेंसी की खबर से खुश नहीं होगी. उसे लगता है कि राही के बच्चे के जन्म के बाद उसे सम्मान मिलना बंद हो जाएगा. माही राही के अजन्मे बच्चे को मारने की योजना बनाएगी.

राही के साथ रहने की प्लानिंग करती है अनुपमा

शो में देखने को मिलेगा कि प्रार्थना और अंश की शादी में राही बीमार पड़ जाती है. प्रेम को उसकी चिंता होने लगती है और वह अस्पताल पहुंचता है. राही को पता चलता है कि वह गर्भवती है और प्रेम खुश हो जाता है. प्रेम अनुपमा को राही की प्रेग्नेंसी न्यूज देता है. जिससे वह चौंक जाती है. पूरा शाह परिवार सेलिब्रेट करता है. अनु मन ही मन अपनी बेटी के साथ रहने की प्लानिंग करती है.

अपनी प्रेग्नेंसी से खुश नहीं है राही

राही अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर ज्यादा खुश नहीं है, क्योंकि उसके फ्यूचर की चिंता होती है. नृत्य प्रतियोगिता ने उसके सपनों को पंख दिए थे और अब उसे डर है कि मां बनने का सफर कहीं इसपर फुलस्टॉप न लगा दें. वह प्रेम से इस बारे में बात करने में हिचकिचाती है, क्योंकि उसे लगता है कि वह नेगिटिव रिएक्शन देगा.

राही से मिलने कोठारी हाउस जाएगी अनुपमा

अब अनुपमा राही के लिए डांस प्रतियोगिता जीतने का फैसला करती है. अनु तय करेगी कि वह अब मुंबई वापस नहीं जाएगी और अपनी बेटी के सपने, यानी डांसिंग, के लिए लड़ेगी. ख्याति राही और माही को दूर रखने की कोशिश करेगी. ख्याति को राही की प्रेगनेंसी का डर सता रहा है और माही भी इसी बात को लेकर असुरक्षित महसूस कर रही है. इस बीच, अनुपमा राही से मिलने कोठारी हाउस जाएगी.

यह भी पढ़ें- Anupama: आर्यन की मौत के बाद अब कोठारी हाउस जाएगी अनु, शगुन उठाकर फेंक देगा ये शख्स, राही अनुपमा से कहेगी- आप मेरी मां नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >