Anupama: फाइनली अलीशा परवीन ने शो से रिप्लेस होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- राजन शाही सर ने बताया…

Anupama: सीरियल अनुपमा इन दिनों अपने ट्रैक की वजह से नहीं बल्कि अलीशा परवीन को लेकर चर्चा में है. अलीशा को रातों-रात शो से रिप्लेस कर दिया गया है. अलीशा ने इसके पीछे की वजह अब बताई.

Anupama: रूपाली गांगुली स्टारर सीरियल अनुपमा में राही का रोल अलीशा परवीन निभा रही थी. हालांकि उन्हें अब रिप्लेस कर दिया गया है. अचानक रातों-रात एक्ट्रेस को रिप्लेस किए जाने के बारे में जानकर फैंस शॉक्ड है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा पोस्ट में खुद को रिप्लेस किए जाने पर हैरानी जताई है. अब एक्ट्रेस ने उन्हें रिप्लेस करने के पीछे की वजह बताई है.

अलीशा परवीन ने रिप्ले किए जाने पर तोड़ी चुप्पी

अलीशा परवीन को रिप्लेस किए जाने के मेकर्स के फैसले पर दर्शक हैरान है. इंडिया फोरम ने अलीशा से इस बारे में पूछा तो एक्ट्रेस ने बताया, राजन शाही सर ने सिर्फ इतना बताया कि तुम्हें रिप्लेस किया जा रहा है. उन्होंने सिर्फ इसके पीछे वजह बताई कि तुम्हारे परफॉर्मेंस में प्रॉब्लम है. मुझे नहीं पता कि परफॉर्मेंस का रीजन क्यों. क्योंकि मेरे डायरेक्टर्स ने हमेशा मेरी बहुत तारीफ की है, परफॉर्मेंस की भी अगर बात करूं तो. जब भी मैं सोशल मीडिया पर अपनी परफॉर्मेंस के बारे में पढ़ती हूं, तो सबने अच्छा ही बोला है.

क्या अनुपमा की गिरती टीआरपी की वजह से मेकर्स ने लिया ये फैसला?

जब अलीशा परवीन से पूछा गया कि शो के नंबर्स में गिरावट आई है और क्या उन्हें लगता है कि इसकी वजह से मेकर्स ने ऐसा किया. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, अगर नंबर्स नहीं आ रहे तो स्टोरी में चेंज करना चाहिए कुछ, कि आप स्टोरी में लाइन्स कुछ ऐसा लिख रहे हो जिससे असर पड़ रहा. रातों-रात मेरे आने से टीआरपी पर क्या असर पड़ेगा, मुझे कोई आइडिया नहीं. मेरे चेंज हो जाने से टीआरपी का क्या लेना-देना. जब शो में लीप आया था तो टीआरपी ऊपर गई थी और हमलोग 2-3 हफ्ते टॉप पर रहे थे. पर ठीक है, हम ज्यादा नीचे भी नही आए, टॉप 3 में ही रहे हमेशा.

Also Read- Anupama: शो से अचानक रिप्लेस किए जाने पर राही ने तोड़ी चुप्पी, अलीशा परवीन बोलीं- ये शॉकिंग और निराशाजनक है

Also Read- Anupama: 2 महीने में ही शो को अलविदा कहने पर राही ने तोड़ी चुप्पी, अलीशा परवीन ने कहा-मुझे नहीं पता ये क्यों हुआ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >