Anupama Twist: लीप के बाद यूं मिलेगी अनु-आध्या, क्या अपनी मां के साथ वापस आशा भवन लौटेगी अनुज की लाडली

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, आध्या को खोजने का मन बना लेती है और द्वारका जाने का सोचती है. माही उसे हौसला देती है.

Anupama Twist: सीरियल अनुपमा का आज रात का एपिसोड काफी धांसू होने वाला है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि डॉली, मीनू के फोन का इंतजार करती है. बा उसे संजय के पास जाने के लिए कहती है. हालांकि डॉली इस बात के लिए मना कर देती है. डॉली कहती है उसका पति और बेटी दोनों उसे इग्नोर कर रहे हैं. वहीं, लीला को नहीं लगता कि अनु का परिवार कभी वापस लौटेगा. बाबूजी उसे ऐसा कहने पर डांटते है.

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनु, आध्या को खोजने का मन बना लेती है और द्वारका जाने का सोचती है. माही उसे हौसला देती है. परी और अंश अपनी दादी को हिम्मत नहीं हारने की बात कहते हैं. वहीं, व्यास, राही को काम देता है.

क्या अनुपमा को मरा हुआ बताएगी आध्या

आध्या बच्चों को सुलाने के लिए लोरी गाएगी. एक बच्चा आध्या से लोरी के बारे में पूछता है कि उसने ये कहां से सीखा. अनु कहती है ये लोरी उसकी मां ने उसे सिखाया और वो इस दुनिया में नहीं है.

आध्या और अनुपमा कैसे मिलेंगे

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि लीप के बाद अनु और आध्या मिलने वाले हैं. दरअसल, अनु द्वारका पहुंचेगी और आध्या का काम मेहमानों को बस स्टॉप से पिक करना होगा. जैसे ही आध्या बस स्टॉप पहुंचेगी, वहां पर वो अनु को देखकर शॉक्ड हो जाएगी. आध्या इतने सालों से अपनी मां से भाग रही है और वो उसे ऐसे देखकर हैरान हो जाएगी.

क्या अनु अपनी बेटी आध्या को पहचान पाएगी

आध्या तो अनुपमा को देखती ही पहचान जाएगी. हालांकि इतने सालों बाद क्या अनु अपनी आध्या को पहचान पाएगी. क्या अनु, आध्या को अपने साथ आश भवन ले जा पाएगी. आने वाला एपिसोड दर्शकों का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ा देगा.

Also ReadAnupama Twist: स्मृति ईरानी की होगी अनुपमा शो में एंट्री? सालों बाद एक्ट्रेस कर रही टीवी पर वापसी, ये होगा किरदार

Also Read– Anupama: कौन है नयी आध्या, जो बनेगी बूढ़ी अनु की सपोर्ट सिस्टम, क्या अनुज को खोज पाएंगे दोनों मिलकर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >