Anupama Twist: आध्या का बदला नाम, अनु-अनुज अब नहीं उसके माता-पिता, वनराज के पैर पकड़ माफी मांगेगी मीनू

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आध्या की झलक अनु और अनुज को दिखती है. दोनों उसे देखकर खुश होते हैं. हालांकि अनुज को यकीन नहीं होता कि उसकी आध्या जिंदा है.

Anupama Twist: अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड शॉकिंग और जबरदस्त होने वाला है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि आध्या की खोज में अकेले अनु लगी हुई है. अनुज ने तो अब विश्वास छोड़ दिया है कि उसकी बेटी जिंदा है. अनु, यशदीप की मदद लेती है, जो अमेरिका में है. वहीं, देविका भी आध्या के बारे में पता कर रही है. आने वाले एपिसोड में दर्शकों को आध्या की झलक दिखेगी, जो बदल गई है. आध्या को किसी और ने गोद ले लिया है.

आध्या का बदल गया नाम

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, आध्या के बारे में पता लगाने में सफल हो जाएगी. उसे पता चलेगा आध्या एक फोस्टर केयर में है. अनु को इस बात पर यकीन नहीं होता है. वहीं अनु और अनुज एक मंदिर जाते हैं, जहां उसे आध्या दिखती है. आध्या को कोई पीछे से प्रिया कहकर पुकारता है. हालांकि उसके नये माता-पिता का चेहरा सामने नहीं आया है. अनुज और अनु को देखकर आध्या कैसे करेगी रिएक्ट. क्या आध्या दोनों के पास आएगी वापस.

Also Read- Anupama: क्या बीच में ही अनुपमा शो छोड़ रही रूपाली गांगुली, एक्ट्रेस ने राजन शाही के सामने रखी ये गुजारिश

Also Read- Anupama Twist: इस एक्ट्रेस ने अनुपमा में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, नागिन 6 में मचा चुकी है दहशत

Also Read- Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू

मीनू को वापस भेजेगा वनराज

वहीं, अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मीनू से वनराज पूछता है क्या हुआ. वो उसे घर ले जाता है, जहां मीनू उसे बताती है कि कैसे सागर ने उसे बदमाशों से बचाया. वनराज अपनी बहन डॉली को फोन करता है और कहता है वो मीनू को वापस भेज रहा है. मीनू उससे फोन ले लेती है और अपनी मां को सब बताती है. वो वनराज के सामने कहती है कि उसे वापस घर ना भेजे. वहीं, वनराज, मीनू से कहता है उसे उससे बहुत उम्मीद है. वनराज कहता है तोशू और पाखी स��� अब उसे कोई होप नहीं है और अब समर नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >