Anupama Today Episode: अनुपमा से प्यार कर बैठा यशदीप, बीजी के सामने कही अपने दिल की बात, अब क्या करेगा अनुज

Anupama Today Episode: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि यशदीप को अनुपमा से प्यार हो गया है. वो अपनी मां को इस बार में बताता है. हालांकि वो अपने प्यार का इजहार नहीं करेगा.

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का शो अनुपमा को आज कौन नहीं जानता. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अनुज ने फैसला कर लिया है कि वो श्रुति से शादी कर लेगा. इस बात से आध्या काफी खुश है और वो दोनों की जल्द से जल्द शादी करवाना चाहती है. वहीं श्रुति, अनुपमा का मंगलसूत्र देखकर उसे पहन लेती है. अनुज को ये बात पंसद नहीं आती और वो उसे ऐसा दोबारा ना करने के लिए कहता है. आने वाले एपिसोड एक बार फिर नये ट्विस्ट लेकर आने वाला है.


यशदीप करेगा इस शख्स के सामने अपने दिल की बात
अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि यशदीप इस बात को स्वीकार करेगा कि वो अनुपमा को पंसद करता है. दरअसल, यशदीप और उसकी मां अनुपमा का बहुत ख्याल रखती है और उसका सम्मान करती है. यशदीप फाइनली अपनी मां के सामने कहेगा कि वो उसे पंसद करता है. हालांकि वो ये भी कहेगा कि वो अपने दिल की बात अनुपमा से नहीं कहेगा, क्योंकि उसकी लाइफ में कई और चीजें चल रही है. बीजी उसे आशीर्वाद देती है और उम्मीद करती है वो जो चाहे उसे मिल जाए.


अनुपमा का हुआ सिलेक्शन
वहीं, रेस्तरां स्पाइस एंड चटनी को बचाने के लिए अनुपमा ने बड़ा फैसला किया है. उसने एक इंटरनेशनल कुकिंग प्रतियोगिता में भाग लेने का सोचा था और उसका सिलेक्शन हो गया है. हालांकि अनुपमा के इस फैसले पर हर बार की तरह वनराज और तोशू हंसते है और उसका मजाक उड़ाते है. दोनों कहेंगे कि अनुपमा को अंतर्राष्ट्रीय खानों के बारे में कुछ बता नहीं है. बता दें कि यशदीप के बड़े भाई ने रेस्तरां के लिए बड़ा लोन लिया था और अब वो इसे चुका नहीं पा रहे हैं. इस वजह से अनुपमा ने उनकी मदद करने की ठानी है. अब देखना है कि वनराज और तोशू क्या नयी दिक्कतें अनुपमा के लिए लाएंगे, ताकि वो प्रतियोगिता जीत ना पाए.

Anupama: श्रुति के गले में अनुपमा वाला मंगलसूत्र देख भड़का अनुज, रिएक्शन देख हुई शॉक्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >