Anupama Today Episode: एक बार फिर वनराज के खिलाफ जाएगी पाखी, अनुपमा को दर्द देने के लिए श्रुति ने चली चाल

Anupama Today Episode: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि वनराज अपनी बेटी को आरुष के बारे में बताता है, लेकिन वो उसका यकीन नहीं करती.

Anupama Today Episode: अनुपमा का ट्रैक एक दिलचस्प मोड़ पर आ गया है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा और अनुज अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए है. अनुज, श्रुति से शादी करने जा रहा है और अनुपमा इस बारे में जानती है. श्रुति बार-बार अनुपमा को याद दिलाती है कि वो अनुज से शादी कर रही है. हाल ही में श्रुति ने बातों ही बातों में अनु को भारत जाने के लिए कह दिया था. वहीं, यशदीप, अनुपमा से प्यार करने लगा है और उसपर उसने हक जताना शुरू कर दिया है.


आरुष की सच्चाई आई सामने
अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज, पाखी को आरुष के बारे में बताता है. वनराज उससे कहता है कि आरुष एक धोखेबाज है. वो ग्रीन कार्ड दिलाने को लेकर लोगों को ठगता है और उनसे पैसे लेता है. वनराज उससे कहता है कि उसके भी पैसे आरुष लेकर भाग जाएगा. पाखी अपने पिता का विश्वास नहीं करती है. वनराज कहता है कि अगर वो उससे मिलते रहेगी, तो उसे किंजल का घर छोड़ना होगा. पाखी उसका घर छोड़ने का सोचती है.


श्रुति पहुंचाएगी अनुपमा को दुख
वहीं, अनुपमा के दाहिने हाथ में चोट लग जाती है और वो फैसला करती है कि कंपीटीशन में वो लेफ्ट हाथ से खाना बनाएगी. अनु और यशदीप बातचीत कर रहे होते है, तभी श्रुति वहां आती है. वो उन्हें और पूरे शाह परिवार को अपने कॉकटेल और संगीत नाइट के लिए इनवाइट करती है. श्रुति दोनों को बताती है कि शादी से पहले उसके कैटरिंग से उसे धोखा दे दिया और बैक आउट कर लिया. वो कहती है कि अनु और स्पाइस एन चटनी उसकी शादी में कैटरिंग करे. हालांकि यशदीप जानता है कि श्रुति, अनुपमा को चोट पहुंचाना चाहती है और वो उसके ऑफर को मना कर देता है. क्या श्रुति के ऑफर को मान जाएगी अनुपमा. क्या अनुज की शादी में शामिल होगी अनु. ये सब आने वाले एपिसोड में ही दर्शकों को पता चलेगा. तो फिलहाल इंतजार करें.

Anupama: अनुपमा को सालों बाद गले लगाएगी आध्या, अनुज होगा खुश, अब क्या करेगी श्रुति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >