Anupama में फिर आएगा लीप, राघव सहित का कटेगा पत्ता, मनीष गोयल बोले- अगले दिन का शेड्यूल…

Anupama: रूपाली गांगुली का शो अनुपमा किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बना रहता है. शो ने कुछ महीने पहले लीप लिया था. जिसके बाद शिवम खजूरिया और अद्रिजा रॉय जैसे कलकारों की एंट्री हुई थी और गौरव खन्ना का पत्ता कट गया था. अब कहा जा रहा है कि इसमें फिर से लीप आने वाला है. जिसके बाद मनीष गोयल दिखाई नहीं देंगे.

Anupama: राजन शाही का शो अनुपमा अपनी जबरदस्त कहानी से दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखता है. शो में कई नए कलाकारों की एंट्री हुई है. जिसमें शिवम खजूरिया और अद्रिजा रॉय का नाम शामिल है. वहीं गौरव खन्ना शो छोड़ चुके हैं. कहानी अब प्रेम और राही के इर्द-गिर्द घूमती है. कुछ दिनों पहले राघव बनकर शो में मनीष गोयल की भी एंट्री हुई थी. उनके आने से सीरियल ने टीआरपी चार्ट में उछाल दर्ज की थी. हालांकि अब खबरें आ रही है कि रूपाली गांगुली के शो में जल्द ही लीप आने वाला है. इसपर मनीष गोयल ने भी अपनी राय रखी है.

क्या सीरियल अनुपमा में आएगा लीप

शो में लीप आने और उनके किरदार के खत्म होने के बारे में पूछने पर अभिनेता ने कहा, ”मुझे इस बारे में कुछ नहीं बताया गया है. मेरा मतलब है कि हमें अगले दिन का शेड्यूल शाम को मिलता है और मैं अपने दिन की तैयारी भी उसी हिसाब से करता हूं. शो छोड़ने की बात करें तो आज मेरे 6 सीन हैं और मैं 4 सीन पहले ही कर चुका हूं.”

क्या लीप के बाद मनीष छोड़ देंगे शो

मनीष गोयल ने आगे कहा, ”मेरा किरदार हमेशा से कैमियो वाला रहा है. जब मुझे यह किरदार ऑफर किया गया था, तो मुझे बताया गया था कि यह एक कैमियो है, जो 3-4 महीने तक चलेगा. जिसमें से, मैंने 3 महीने पूरे कर लिए हैं. जब किसी अभिनेता का कैमियो बढ़ाया जाता है, तो यह उनके लिए बेहतरीन काम करता है और अगर ऐसा नहीं होता है, तो भी ठीक है. आपको पहले से ही इसके बारे में सूचित किया गया था. तो हां, बस इतना ही. अभी तक नहीं छोड़ रहा हूं, लीप के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है.” पहले यह अनुमान लगाया गया था कि मनीष ने अनुपमा में गौरव खन्ना की जगह ली है, अभिनेता ने बार-बार इसे स्पष्ट किया है और कहा है कि उन्होंने गौरव की जगह नहीं ली है.

यह भी पढ़ें- Housefull 5 का ब्लॉकबस्टर टीजर अचानक यूट्यूब से डिलीट, वजह जानकर चौंक जाएंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >