Anupama Spoiler: अनुज को घुटनों के बल बैठकर श्रुति करेगी प्रपोज, आध्या का फूटेगा अनुपमा पर गुस्सा

Anupama: सीरियल अनुपमा में फुल ऑन ड्रामा और इमोशन्स दिखाया जा रहा है. श्रुति, अनुज को शादी के लिए प्रपोज करती है. वो उसे रिंग पहनाने वाली होती है, तभी ऐसा कुछ होता है कि वो उसे रिंग नहीं पहना पाती.

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का शो अनुपमा एक दिलचस्प मोड़ पर आ गया है. अनुपमा कुकिंग कंपीटशन में अपने खाने से जजेस को इम्प्रेस कर रही है. जबकि श्रुति, अनुपमा को तकलीफ पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. वो बार-बार अनुज का नाम लेकर अनु को दुखी पहुंचाती है. यशदीप उसे ऐसा करते हुए देख भी चुका है. आने वाला एपिसोड खूब मजेदार होने वाला है. ऐसा कुछ होगा कि आध्या अपने पिता अनुज से काफी गुस्सा हो जाएगी. अनुज एक बार फिर से श्रुति के आगे अनुपमा के चुनेगा.


श्रुति नहीं अनुपमा को चुनेगा अनुज
अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि श्रुति घुटनों पर बैठकर अनुज को शादी के लिए प्रप्रोज करती है. अनुज का हाथ लेकर आध्या आगे बढ़ाती है. जैसे ही वो उसे रिंग पहनाने जाती है, तभी अनुपमा के हाथ से एक कंटेनर गिर जाता है. ये देखकर अनुज उसकी ओर दौड़कर जाता है. श्रुति की रिंग नीचे गिर जाती है. हालांकि जबतक अनुज, अनुपमा को बचाने के लिए पहुंचता है, तब तक यशदीप पहुंच गया होता है और वो उसकी मदद करता है. अनु, यशदीप से कहती है कि यहां उसका काम पूरा हो गया और वो अब वेन्यू से जा रही है.


आध्या होगी अपने पिता पर नाराज
अनुज की इस हरकत पर उसकी बेटी आध्या काफी गुस्सा होती है. आध्या कहती है कि अनुपमा की वजह से श्रुति का खास दिन खराब हो गया है. वेन्यू छोड़कर जाने के बाद अनुपमा रोने लगती है. वो फिर खुद से कहती है कि उसे अपने कंपीटशन पर ध्यान देना चाहिए. वो स्पाइस एंड चटनी जाती है और खाना पकाने लगती है. तभी बा आती है और अनुपमा उन्हें देखकर काफी रोने लगती है. बा उससे कहती है कि उसने कभी उससे नहीं कहती, लेकिन जिस तरह वो इस मुकाम पर पहुंची है, उसे गर्व है. अनु, बा से उसे अलग-अलग टाइप के गुजराती डिश बनाने सीखाने के लिए कहती है. अगले दिन अनुपमा जब स्पाइस एंड चटनी रेस्तरां पहुंचती है तब देखती है कि वो बंद हो गया है. उसे उस जगह से जुड़ी सारी पुरानी यादें याद आने लगती है.

Anupama: अनुपमा का सेकंड राउंड के लिए हुआ सिलेक्शन, वनराज भारत वापस जाने का करेगा फैसला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >