Anupama Spoiler: जल्द मिटेंगे अनुपमा-अनुज के फासले, वनराज का टूटेगा दिल, आएगा बड़ा ट्विस्ट

अनुपमा का नया प्रोमो सामने आया है. अनुज वीडियो में कहते है, अनुपमा को बोल देना कि उसका अनुज वापस आएगा. बहुत जल्द वापस आएगा और उसके और अपने बीच सबकुछ ठीक कर देगा.

Anupama Spoiler: अनुपमा टीवी की दुनिया में सारे सीरियल्स में सबसे आगे है. अनुपमा को दर्शकों से खूब सारा प्यार मिल रहा है. इन दिनों शो का ट्रैक काफी दिलचस्प हो गया है. अनुपमा और अनुज का पैचअप पाखी करवाना चाहती है. पाखी स्पीकर पर फोन कर देती है और अनुपमा से अपने दिल की बात कहने कहती है. वो बताती है कि उसके बिना अनुज का भी हाल बेहाल है. नया प्रोमो सामने आया है, जिसे देख फैंस खुश हो जाएंगे.

अनुपमा का नया प्रोमो

अनुपमा का नया प्रोमो सामने आया है. अनुज वीडियो में कहते है, अनुपमा को बोल देना कि उसका अनुज वापस आएगा. बहुत जल्द वापस आएगा और उसके और अपने बीच सबकुछ ठीक कर देगा. अनु को कहना कि वो मेरी उम्मीद नहीं छोड़े. मेरा इंतजार करना ना छोड़े क्योंकि अनुज वापस आएगा. बहुत जल्द आएगा. क्योंकि मैं उसे प्यार करता हूं सबसे ज्यादा, जिंदगी से ज्यादा. खुद से भी ज्यादा, अपनी जान से भी ज्यादा. ये सुनकर वनराज और बा का दिल टूट जाता है.

https://www.instagram.com/reel/Crk9UTtvaF0/

वीडियो के प्रोमो में लिखा हुआ है, ये फासले जल्दी मिटेंगे. बस थोड़ा और इंतजार. इसपर यूजर्स खूब सारे कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, दोनों को एक कर दो, दोनों को मिला दो. एक यूजर ने लिखा, दिल खुश कर दिया ये दिखा कर. एक यूजर ने लिखा, मुझे आज इतनी खुशी हो रही है कि मैं लफ़्ज़ों में बयान नहीं कर सकती. एक यूजर ने लिखा, फाइनली मान मिल गए.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आखिरी समय तक माया और बरखा, अनुपमा और अनुज को मिलने से रोकेगी. वो फिर से उनके बीच दूर बढ़ाने के लिए कुछ करेगी. वहीं, डिंपी, समर से शादी टूटने के बाद शाह परिवार से बदतमीजी करती है. वो कहती है अनुज हर हाल में उसकी शादी में शामिल होंगे. लेकिन शाह परिवार इसके खिलाफ है. डिंपी, अनुज को फोन कर उसस लड़ने लगती है. अनुपमा उसे ऐसा करने से रोकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >