Anupama Spoiler Alert: अंगूठी पहनाकर अनुपमा को प्रपोज करेगा यशदीप, क्या अनुज पलट देगा बाजी

Anupama Spoiler Alert: अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में काफी ड्रामा होने वाला है, क्योंकि यशदीप जल्द ही एक खूबसूरत रिंग से अनुपमा को प्रपोज करेगा. इस बात से अनुज काफी दुखी हो जाएगा और वह अंदर ही अंदर परेशान रहेगा.

Anupama Spoiler Alert: रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे स्टारर सीरियल अनुपमा अपनी दिलचस्प कहानियों से सफलतापूर्वक दिल जीत रही है. दर्शकों को ऑन-स्क्रीन ड्रामा काफी पसंद आ रहा है. पिछले एपिसोड में हमने देखा कि कैसे यशदीप ने अनु को स्पाइस एंड चटनी का सह-मालिक बनने की पेशकश की. अब, लेटेस्ट एपिसोड में, आप देखेंगे कि अनु और आध्या लंबे समय के बाद एक दूसरे के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंट कर रहे हैं. ये सीन देखकर अनुज काफी खुश हो जाता है और सोचता है कि मां-बेटी की जोड़ी एक हो रही है. वहीं मन ही मन अनुज परेशान भी है, क्योंकि यशदीप के पास वह एक रिंग देखता है, जिसे अनु को प्रपोज करने के लिए इस्तेमाल करेगा.


यशदीप जल्द ही अनुपमा को करेगा प्रपोज
यशदीप (वकार शेख) लंबे समय से अनु (रूपाली गांगुली) से अपनी फीलिंग्स बयां करने के बारे में सोच रहा है. हालांकि उन्होंने हर बार खुद को ऐसा करने से रोका है. फैक्ट यह है कि अनु ने अब सुपरस्टार शेफ प्रतियोगिता जीत ली है और अब वह आर्थिक और मानसिक रूप से काफी बेहतर स्थिति में है. आखिरकार यशदीप ने हिम्मत जुटाई और अब वह जल्द ही अनु के सामने अपने प्यार का इजहार करेगा. वह और अनु अब स्पाइस एन चटनी के मालिक होंगे, इसके लिए एक छोटी सी पार्टी रखी जाएगी.

Also Read- Anupama Spoiler Alert: अनुज ने अनुपमा को गिफ्ट की प्यारी सी साड़ी, क्या फिर से शुरू होगा मान का प्यार

Also Read- Anupama: समर के बाद अब इस शख्स ने छोड़ा शो, अनुज बोले- आपके साथ काम करने….

Also Read- Anupama Upcoming Twist: यशदीप का प्रप्रोजल स्वीकर करने के लिए श्रुति करेगी अनुपमा को ब्लैकमेल, क्या अपनी अनु को खो देगा अनुज


यशदीप के पास रिंग देखकर परेशान हो जाता है अनुज
अनुज, अनु, यशदीप और स्पाइस एंड चटनी का पूरा स्टाफ इस बात का जश्न मनाएगा कि रेस्टोरेंट एक बार फिर खुल गया है. जब सभी लोग डांस कर रहे होते हैं, तो यशदीप की जेब से रिंग बॉक्स गिर जाता है. अनुज अंगूठी देखता है और यशदीप से पूछता है कि क्या अंगूठी अनु के लिए है. यशदीप स्वीकार करता है कि अंगूठी अनु के लिए है. अनुज समझ जाता है कि यशदीप अनु को प्रपोज करने वाला है.


क्या यशदीप-अनुज को साथ देखकर खुश होगा अनुज
यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में अनुज यशदीप को अनु को प्रपोज करने देगा या वह अनुपमा को अपने साथ लेकर चला जाएगा. अनुज अभी भी अनु से प्यार करता है और उसे स्पष्ट रूप से यशदीप और अनु की नजदीकियों से परेशानी है. हालांकि, दूसरी ओर, अनुज भी जानता है कि देर-सबेर उसे श्रुति से शादी करनी होगी और इसलिए वह यशदीप को अनु के सामने अपनी भावनाओं को व्यक्त करने दे सकता है और यहां तक ​​​​कि चाहता है कि अनु यशदीप के साथ आगे बढ़ जाए.

Also Read- Anupama: क्या अनुपमा छोड़ने के बाद तोशू नजर आएंगे खतरों के खिलाड़ी 14 में, आशीष मेहरोत्रा बोले- मैं सोच रहा हूं कि…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >