Anupama: स्मृति ईरानी ने लीप के बाद शो में वापसी करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये न्यूज एकदम…

Anupama: अनुपमा टेलीविजन पर सबसे ज्यादा टीआरपी हासिल करने वाले शो में से एक है. सीरियल ने हाल ही में 15 साल का लीप लिया, जिसके बाद रूपाली गांगुली को छोड़कर कई सारे स्टार्स ने अलविदा कह दिया. खबरें ये भी आई कि स्मृति पोस्ट-जेनरेशन लीप का हिस्सा होंगी. हालांकि अब उन्होंने इन रूमर्स पर रिएक्ट किया है.

Anupama: स्टार प्लस का हिट शो अनुपमा हाल ही में तब सुर्खियों में आया, जब इसने 15 साल का लीप लिया. टाइम जंप के बाद कई पुराने कलाकारों ने शो को अलविदा कह दिया और नई एंट्रीज हुई, जिसमें नई आध्या से लेकर शिवम खजुरिया शामिल है. अफवाहें ये भी आई कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में तुलसी विरानी के रूप में अपनी भूमिका के लिए मशहूर स्मृति ईरानी, ​​सीरीज का हिस्सा बनेंगी और 15 साल बाद टेलीविजन पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. हालांकि, अब स्मृति ईरानी ने ऑफिशियल तौर पर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है.

क्या सीरियल अनुपमा का हिस्सा बनेंगी स्मृति ईरानी

रूमर्स को संबाधित करते हुए स्मृति ईरानी ने स्पष्टीकरण देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया. उन्होंने अनुपमा में अपनी वापसी की अफवाह के बारे में एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “फेक न्यूज”. पूर्व टीवी स्टार, जिन्होंने तुलसी के रूप में वर्ल्डवाइड पॉपुलैरिटी हासिल की थी, ने अपने राजनीतिक करियर पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक्टिंग को छोड़ दिया और साल 2003 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं.

स्मृति ईरानी ने इन हिट शोज में किया है काम

स्मृति ईरानी का आखिरी हिंदी शो कॉमेडी-ड्रामा ‘मणिबेन.कॉम’ था, जो सब टीवी पर प्रसारित होता था. उन्होंने कॉन्टिलो एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर शो का सह-निर्माण भी किया. 2012 में उन्होंने बंगाली फिल्म ‘अमृता’ में काम किया. यह शो भुलेश्वर से पेडर रोड तक मणिबेन की यात्रा को दर्शाता है, जो अपने साथ नए सपने, नई महत्वाकांक्षाएं और मानवता में आशा बनाए रखती है.

अनुपमा में कौन से स्टार्स ने की एंट्री

राजन शाही के शो अनुपमा ने हाल ही में 15 साल का लीप लिया है. जिसके बाद पुराने कलाकारों ने शो को अलविदा कह दिया. जिसमें किंजल, डिंपी, तोशु का नाम शामिल है. वहीं जिन नए स्टार्स की एंट्री हुई है, उनमें अलीशा परवीन (आध्या), और शिवम खजुरिया (प्रेम) शामिल है. अनुपमा बंगाली सीरीज ‘श्रीमोयी’ पर आधारित है.डायरेक्टर कट प्रोडक्शंस के बैनर तले राजन शाही और दीपा शाही की ओर से निर्मित, यह स्टार प्लस पर प्रसारित होता है.

Also Read- Anupama: कौन है नयी आध्या, जो बनेगी बूढ़ी अनु की सपोर्ट सिस्टम, क्या अनुज को खोज पाएगी दोनों मिलकर

Also Read Anupama: रोनित रॉय ने लीप के बाद शो में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने किसी भी किरदार…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >