Anupama से अलीशा परवीन को निकाले जाने पर रुपाली गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने आजतक एक लाइन…

Anupama: राजन शाही के सीरियल अनुपमा से अलीशा परवीन को मेकर्स ने हटा दिया है. अलीशा को रातों-रात शो से बाहर किया गया. ये बात खुद एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताया. अब उनके निकाले जाने पर रूपाली गांगुली ने रिएक्ट किया है.

Anupama: स्टार प्लस के शो अनुपमा में राही की भूमिका निभाने वाली अलीशा परवीन अब शो का हिस्सा नहीं है. अलीशा शो में अक्टूबर 2024 में शामिल हुई थी और 2 महीने में ही मेकर्स ने उन्हें शो से बाहर कर दिया. अब उनकी जगह सीरियल में अद्रिजा रॉय ने ले ली है और उसका ट्रैक शुरू भी हो चुका है. इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा हो रही थी कि रुपाली गांगुली ने अलीशा को सीरियल में रिप्लेस करवाया है. अब इसपर रुपाली ने रिएक्ट किया है.

अलीशा परवीन को अनुपमा से रिप्लेस करने पर क्या बोलीं रुपाली गांगुली

रुपाली गांगुली से जब सीरियल अनुपमा से अलीशा परवीन को रिप्लेस करवाने पर पूछा गया तो उन्होंने अपना जवाब दिया. रुपाली ने एबीपी को बताया कि मुझे कितना पता होता है ये सवाल आपको राजन शाही जी और स्टार प्लस से पूछना चाहिए. आपको उनसे ये पूछना चाहिए कि रुपाली को कितना पता है और उसकी कितनी चलती है. एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि मैंने आजतक एक लाइन नहीं चेंज करवाई और मुझे सबकुछ उनके हिसाब से करना होता है.

अपनी जान देने की कोशिश करेगी माही

अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जाएगा कि माही, सुन लेती है कि प्रेम, राही से प्यार करता है नाकि उससे. हालांकि माही को लगता था कि प्रेम उससे प्यार करता है, लेकिन सच्चाई जानने के बाद उसका दिल टूट जाता है. माही पूल में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश करती है. माही को पानी में डूबता देख शाह परिवार उसकी मदद के लिए आता है. राही पानी में कूद जाती है और उसे बचाने की कोशिश करती है. वह उसे बचा भी लेती है. अनु उससे पूछती है कि उसने ऐसा क्यों किया. माही बताती है कि उसे पता चल गया है कि प्रेम उससे प्यार नहीं करता और वह ये सच्चाई जानने के बाद जीना नहीं चाहती. दूसरी तरफ राही और प्रेम ये जानकर शॉक्ड हो जाते हैं कि माही को इस बारे में कैसे पता चला.

यह भी पढ़ें- Anupama: कौन होगी नयी राही? अलीशा परवीन को ये एक्ट्रेस करेगी रिप्लेस, जानें नाम

यह भी पढ़ें- Anupama: कौन हैं अद्रिजा रॉय? जो बनेगी अनुपमा की बेटी, निभाएगी नयी राही का किरदार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >