Anupama: समर के बाद अब इस किरदार ने सीरियल को कहा अलविदा, Teri Meri Doriyaann में निभाएगा ये किरदार

तेरी मेरी डोरियां में साहिबा और अंगद काफी मुश्किलों का सामना करने के बाद एक-दूसरे के करीब आए, लेकिन सीरत ने फिर से उनके रिश्ते में जहर घोल दिया. रोमी से छूटने के बाद अंगद और साहिबा साथ है. अब सीरियल में नयी एंट्री हो रही है.

Teri Meri Doriyaann New Entry: सीरियल तेरी मेरी डोरियां की कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है और इस वजह से ये टीआरपी लिस्ट में तीसरे स्थान पर है. शो में लीड रोल विजयेंद्र कुमेरिया और हिमांशी पाराशर निभाते हैं. बहुत कम समय में ही दोनों ने फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ली. अंगद और साहिबा की लवस्टोरी में सीरत बार-बार आती है. सीरत चाहती है कि अंगद उसकी बहन को छोड़कर उसके पास आ जाए. अंगद और साहिबा की शादी उनकी मर्जी के खिलाफ हुई थी, लेकिन अब दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया है. कुछ महीनों में मेकर्स इसकी कहानी ज्यादा से ज्यादा दिलचस्प बनाने में लगे हुए है. पहले सीआईडी फेम हृषिकेश पांडे की एंट्री हुई है. उसके बाद अंगद की पूर्व प्रेमिका अभिनेत्री रिया शर्मा सीरियल में एंट्री ले रही है. अब सुनने में आ रहा है कि शो में अनुपमा अभिनेता रवि मान इसमें एंट्री ले रहे.

तेरी मेरी डोरियां में रवि मान लेंगे एंट्री

तेरी मेरी डोरियां में साहिबा और अंगद काफी मुश्किलों का सामना करने के बाद एक-दूसरे के करीब आए, लेकिन सीरत ने फिर से उनके रिश्ते में जहर घोल दिया. रोमी से छूटने के बाद अंगद और साहिबा साथ है. रोमी के खिलाफ उसके पिता ही गवाही देते है और अंगद जेल से छूट जाता है. टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, शो में अनुपमा अभिनेता रवि मान एंट्री ले रहे. उनके किरदार का नाम पार्थ होगा और वह शो में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. हालांकि उनके किरदार को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. रवि कई टीवी शोज में काम कर चुके है और वो अनुपमा और सौभाग्यवती भव: नियम और शर्ते लागू जैसे सीरियल्स में काम कर चुके है.

https://www.instagram.com/p/CzbQVPxA3p0/?hl=en

रिया शर्मा भी आ रही सीरियल में

वहीं, रिया शर्मा तेरी मेरी डोरियां में एंट्री ले रही. रिया अंगद की जिंदगी में दोबारा एंट्री करेंगी. अब उसके आने से अंगद और साहिबा के रिश्ते में क्या बदलाव होगा, ये देखने लायक होगा. सीरियल के ट्रैक की बात करें तो तेरी मेरी डोरियां में दिखाया जाएगा कि अंगद पूरे परिवार को बताता है कि उसने दुनिया के सबसे दुर्लभ हीरों में से एक खरीदा और इसे अपने संग्रह में शामिल किया. पूरा परिवार उसकी तारीफ करता है. साहिबा अंगद की तारीफ करती है और अंगद से कहती है कि उसे गर्व है कि वह अंगद सिंह बराड़ की पत्नी है. अंगद वो हीरा लाने के लिए मुंबई जाने का सोचता है और साथ में साहिबा को लेकर जाने के बारे में सबको बताता है. साहिबा कीरत से फोन पर बात करती है और अपने मुंबई जाने के बारे में बताती है.

https://www.instagram.com/p/CzYkCCcgHGG/?hl=en

तेरी मेरी डोरियां को लेकर क्या बोले हर्ष राजपूत?

तेरी मेरी डोरियां में हाल ही में रोमी का ट्रैक खत्म हुआ है. रोमी का किरदार हर्ष राजपूत ने निभाया था. शो के ऑफर को लेकर एक्टर ने कहा था, जब मुझे इस शो के लिए कॉल आया तो मैं गोवा में था. मैं छुट्टी पर था. जैसे ही मैंने इस किरदार रोमी के बारे में सुना, मेरे मन में पहला विचार यही आया कि मुझे यह करना है. मैंने अपने करियर में कभी ऐसा किरदार नहीं निभाया है. यह बहुत ही दिलचस्प किरदार है. बता दें कि एक्टर नजर, पिशाचिनी, साथ निभाना साथिया, हिटलर दीदी, सपने सुहाने लड़कपन के जैसे सीरियल्स में काम कर चुके हैं. एक्टर ने कहा, मैं विजयेंद्र को वर्षों से जानता हूं. वह एक अद्भुत इंसान हैं. हिमांशी भी वाकई बहुत अच्छी हैं. मुझे ऐसा लगा ही नहीं कि मैं नये सेट पर नये लोगों के साथ काम करने आ रहा हूं. शो को चलते हुए काफी समय हो गया है लेकिन किसी ने भी मुझे न्यू कमर जैसा महसूस नहीं कराया.

Also Read: Teri Meri Doriyaann में CID के इस एक्टर ने ली दमदार एंट्री, अंगद-साहिबा की जिंदगी में आएगा नया तूफान,जानें नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >