Anupama: राही के लिए फूट-फूटकर रोएगा प्रेम, होगी गुंडों से खतरनाक लड़ाई, क्या अनु जान पाएगी दोनों के प्यार के बारे में

Anupama: अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रेम, राही का जवाब जानकर बिना कुछ कहे घर से अपनी जीप पर बैठकर चला जाता है. वह अपनी जीप एक पेड़ के नीचे रोककर रोने लगता है.

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही, प्रेम के प्रप्रोजल का जवाब देना का फैसला करती है. वह इसपर काफी सोचती है. प्रेम को लगता है कि राही भी उससे प्यार करती है. हालांकि ऐसा नहीं होता. राही उसके प्रप्रोजल के जवाब में ना कहती है. राही उसके प्रस्ताव को अस्वीकार कर देती है और कबूल करती है कि वह उससे प्यार नहीं करती. प्रेम ये सुनकर काफी दुखी हो जाता है और उसका दिल टूट जाता है.

राही के लिए फूट-फूटकर रोएगा प्रेम

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राही, प्रेम के लिए अपनी भावनाएं उससे छिपा रही है. प्रेम को ना कहने के बाद भी उसके दिल में प्रेम के लिए प्यार साफ दिखता है. दूसरी तरफ प्रेम, राही का जवाब जानकर बिना कुछ कहे घर से अपनी जीप पर बैठकर चला जाता है. वह अपनी जीप एक पेड़ के नीचे रोककर रोने लगता है. प्रेम अपने ही दुख में डूबा होता है, तभी वहां तीन गुंडे आते हैं. वह प्रेम को कमजोर अवस्था में देखकर उसके पास जाते हैं. वह प्रेम को चाकू दिखाकर उसे धमकाते हैं और सामान मांगते हैं. गुंडों के साथ प्रेम की हाथापाई होती है.

प्रेम की गुंडों से होगी हाथापाई

अनुपमा नोटिस करती है कि राही किसी बात को लेकर परेशान है. वह इस बारे मे उससे पूछती है ताकि उसका मन हल्का हो सकें. राही अपनी मां को कुछ नहीं बताती और सारी बातें अपने मन में ही रख लेती है. दूसरी तरफ प्रेम और उन गुंडों में हाथापाई होती है. वह गुंडे प्रेम को बुरी तरह से पीटते हैं. प्रेम खुद को बचाने की कोशिश करता है. वह राही की फोटो अपने फोन में देखता है. क्या प्रेम को घायल देख राही उससे कह देगी अपने दिल की बात. क्या प्रेम के प्यार के बारे में अनु जान पाएगी.

Also Read- Anupama: शो में अनुज की वापसी पर रूपाली गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अनुपमा की जिंदगी का…

Also Read- Anupama Twist: अपना अतीत क्यों छिपा रहा प्रेम, इस लड़की को देख जाएगा छिप, अनुपमा को होगा शक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >