Anupama: ‘अनुपमा’ की राही को मिला उसका असली प्रेम, जानें अद्रिजा रॉय किससे कर रही सगाई, शादी को लेकर सामने आया ये अपडेट

Anupama: अनुपमा फेम अद्रिजा रॉय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. एक्ट्रेस कल यानी 25 जनवरी को सगाई करने वाली है. जी हां, एक्ट्रेस किससे सगाई कर रही है, इसके बारे में आपको बताते हैं. शो में अद्रिजा, राही का किरदार निभाती है.

Anupama: जो दर्शक सीरियल अनुपमा देखते हैं, उन्हें राही के बारे में पता होगा. राही का किरदार एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय निभाती है. वह शो में अनुपमा की बेटी का रोल निभा रही है. सीरियल में तो राही की जोड़ी प्रेम के साथ बनी है और उसकी केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है. फैंस को उनके ऑन स्क्रीन प्यार के बारे में तो पता है, लेकिन उनके ऑफ स्क्रीन लव के बारे में नहीं पता होगा. एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड विग्नेश अय्यर से सगाई करने वाली है. आइए आपको इसके बारे में डिटेल से बताते हैं.

25 जनवरी को विग्नेश अय्यर से सगाई कर रही अद्रिजा रॉय

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अद्रिजा रॉय और विग्नेश अय्यर 25 जनवरी को मुंबई में सगाई करने वाले हैं. दोनों की सगाई एक फार्महाउस पर होगी और इसमें उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल होंगे.

जानिए कब और कहां हुई थी दोनों की पहली मुलाकात?

रिपोर्ट के अनुसार, अद्रिजा रॉय ने बताया, “ हम दोनों पहली बार पिछले साल अपने एक कॉमन दोस्त की पार्टी में मिले थे. हमें एक-दूसरे की पर्सनैलिटी तुरंत पसंद आ गई, और उसने मुझे बेहतर तरीके से जानने में दिलचस्पी दिखाई. फिर उसके बाद हम दोनों की बातचीत इंस्टाग्राम पर शुरू हो गई और हमने मिलने का प्लान बनाया.हम जून की शुरुआत में अपनी पहली डेट पर गए. मुझे लगता है कि हमारी पर्सनैलिटी ही थी जिसने हमें करीब लाया. हम दोनों बहुत सॉफ्ट और डाउन-टू-अर्थ हैं. मैं हमेशा से किसी ऐसे इंसान के साथ रहना चाहती थी जो मेरी इंडस्ट्री से बाहर का हो और वह बिल्कुल सही लगा. हमें लगता है कि हम सोलमेट्स हैं.”

कब होगी दोनों की शादी?

रिपोर्ट के मुताबिक, अनुपमा फेम अद्रिजा रॉय ने अपनी सगाई के लिए प्रोडक्शन टीम से तीन दिन की छुट्टी ली है. शादी को लेकर एक्ट्रेस ने बताया, “हम दोनों इस साल शादी नहीं करना चाहते. वह साउथ इंडियन है और मैं बंगाली हूं, तो हमारे कल्चर काफी अलग है. मेरा सपना है कि मैं साउथ इंडियन और बंगाली दोनों रीति-रिवाजों से शादी करूं. इसके लिए सही समय और प्लानिंग की जरूरत है, इसलिए हम अगले दो सालों में शादी करने के बारे में सोच रहे हैं.”

यह भी पढ़ेंAnupama Twist: रजनी की साजिश का पर्दाफाश करेगी अनुपमा? पराग ने कोठारी हाउस को रखा गिरवी, सच जानकर मोटी बा के उड़े होश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >