Anupama New Entry: इस शख्स की एंट्री से कहानी में आया नया ट्विस्ट, कहा- रुपाली संग कैमरा फेस करना बहुत शानदार रहा

Anupama New Entry: अनुपमा में मेकर्स नया ट्विस्ट लेकर आते हैं, ताकि दर्शकों कि दिलचस्पी बनी रहे. हाल ही में शो में एक नयी एंट्री हुई. जिस शख्स ने सो में एंट्री ली, वह पहले से ही शो से जुड़ा हुआ है. ऐसे में आपको इस इंसान के बारे में बताते हैं.

Anupama New Entry: राजन शाही का शो अनुपमा टीवी पर सबसे पसंद किए जाने वाले शोज में से एक है. शो में इन दिनों दिखाया जा रहा कि अनु, इशानी और परी के साथ मुंबई आती है. पहले तो इशानी और परी उसके साथ जाने से मना कर देती है, लेकिन अनु के कारण उन्हें आना पड़ता है. अनु को फिल्म सिटी जाने का मौका मिलता है. वहां पर वह अपना खाना बनाकर ले जाती है, जो क्रू मेंबर्स को काफी पसंद आता है. इस ट्रैक के दौरान सीरियल के डायरेक्टर रोमेश कालरा शो में नजर आते हैं. अब उन्होंने बताया कि कैमरे के सामने आने पर उनका अनुभव कैसा रहा.

रोमेश कालरा ने रुपाली गांगुली को लेकर क्या कहा?

रोमेश कालरा ने इंडिया फोरम्स से बात करते हुए इस बारे में कहा, ”मैं उम्मीद करता हूं कि दर्शकों को भी अच्छा लगा हो और मैं पहले बहुत कॉन्शस था जब किया वह, पर डायरेक्टर का था तो हमारे क्रिएटव और राजन जी ने कहा कि आप कर लो. फिर मैंने ओके कहा. मैं काफी नर्वस था क्योंकि अनुपमा जैसी, रुपाली गांगुली जैसे निपुण एक्ट्रेस के साथ कैमरा फेस करना, ये बहुत अमेजिंग अनुभव था और सबने सपोर्ट किया. तो अच्छे से हुआ और आगे भी है सीन वह भी कर रहा हूं अभी.”

लेटेस्ट एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि लीला, अंश से कहती है कि अगर उसे कोई जॉब नहीं मिल रही तो वह खुद का बिजनेस क्यों नहीं शुरू कर लेता. लीला उससे हर्बल कंपनी “ली शॉज” के बारे में बताती है. वह उसे अपना पार्टनर बनने के लिए कहती है और अंश मना कर देता है. हालांकि बाद में उसे अहसास होता है कि उसने क्या किया और वह बा के साथ काम करने के लिए मान जाता है. दूसरी तरफ मोटी बा राही के स्कूल जाने पर सवाल करती है. वह उसे अपनी बातों में उलझाकर अपने दोस्तों के लिए खाना बनाने के लिए मना लेती है.

यह भी पढ़ें Anupama New Entry: बिग बॉस 17 फेम इस एक्ट्रेस की होगी शो में एंट्री, मुंबई में बनेगी अनुपमा की सपोर्ट सिस्टम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >