Anupama: माया ने सीरियल को कहा अलविदा, कार एक्सीडेंट में इस शख्स की जान बचाने में हो जाएगी मौत

स्टारप्लस का पॉपुलर शो अनुपमा के आने वाले एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड टर्न आने वाले हैं. शो में अब जल्द ही माया का किरदार खत्म होने वाला है, क्योंकि उनका दिल बदल जाएगा और वो अनु को कार एक्सीडेंट में बचाने के लिए चक्कर में खुद की जान गंवा बैठेगी.

अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक में, हम देखते हैं कि माया (छवि पांडे) एक झूठा सीन बनाती है और अनुज ने अनुपमा के फेयरवेल के लिए जो कुछ भी सरप्राइज प्लेन किया होता है, उसे बर्बाद कर देती हैं. बाद में माया को ये कहते हुए भी सुना जाता है कि वह अनुपमा को मार डालेगी. दूसरी तरफ, हम देखते हैं कि अनुपमा (रूपाली गांगुली) माया से बात करने का फैसला करती है. वह उसे गणपति बप्पा की मूर्ति देती है और एहसास दिलाती है कि उसकी बेटी की देखभाल के लिए उसके पास वह सब कुछ है, जो उसे चाहिए. अनु की ये बात माया बहुत ध्यान से सुनती है और कुछ समय बाद ऐसा लगता है कि माया अपना बदला भूल जाती है.

अनुपमा को बचाने के चक्कर में माया की जाएगी जान

अनुपमा के अपकमिंग ट्रैक में, हम देखते हैं कि माया (छवि पांडे) अपनी गलती पहचानती है और अनुपमा से माफी मांगती है, और उन्हें यह भी बताती है कि उन्होंने बहुत कुछ गलत किया होगा, लेकिन अब अपनी गलतियों का एहसास हो गया है. अंत में, माया अनुपमा को कार दुर्घटना से बचाती है और इसके बजाय वह अपनी जान दे देती है. खैर, अब मान के जीवन में माया का चैप्टर खत्म हो गया है. अब फैंस को बस इस ट्विस्ट का इंतजार है कि कैसे अनुपमा और अनुज फिर से एक हो जाएंगे और प्यार से रहेंगे.

https://www.instagram.com/p/CuOFm_vqOt2/
अनुपमा का अपकमिंग ट्विस्ट

अनुपमा टेलीविजन पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाले शो में से एक है, और हमेशा टीआरपी चार्ट पर नंबर वन पर आता है. शो को हमेशा ही दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है. सीरियल में हम आगे देखेंगे कि अनुपमा मालती देवी (अपरा मेहता) से अनुज और छोटी अनु को अपने साथ अमेरिका जाने देने के लिए कहती है, लेकिन मालती देवी स्पष्ट रूप से कहती है कि वह किसी को भी साथ ले जाने की अनुमति नहीं देंगी. नए प्रोमो में, हम देखते हैं कि अनुपमा हवाई अड्डे तक पहुंचती है, लेकिन फिर भी छोटी अनु और अनुज के बारे में सोचती है. वह जाने का फैसला करती है, लेकिन दर्शक ट्विस्ट देखना चाहते हैं. क्या मालती देवी अनुपमा के लिए कोई सरप्राइज प्लान करेगी?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >