Anupama Maha Twists: समर के कातिल सोनू का पिता है प्रकाश? इस नयी एंट्री से मचेगा बवाल

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि गिरिजा, अनु को प्रकाश को लेकर चेतावनी देती है. वह उसे गांव छोड़कर जाने के लिए कहती है. गिरिजा उसे प्रकाश के कालू करतूतों के बारे में सबकुछ बता देती है. सरिता उसपर इल्जाम लगाती है कि वह प्रकाश को बदनाम करना चाहती है.

Anupama: अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि खिड़की के बाहर प्रीत, गिरिजा को खड़ी देखेगी. वह अनु को बताएगी. अनु बाहर जाती है तो गिरिजा उसे छिपी हुई मिलती है. अनु उससे पूछती है कि वह क्यों छिप रही है. गिरिजा बहुत डरी हुई होती है. वह अनु को गांव छोड़कर जाने की सलाह देती है. गिरिजा कहती है प्रकाश बहुत घटिया और बेकार इंसान है. तभी वहां पर देविका आती है. देविका उसे बताती है कि सोनू राठौड़ जेल से बाहर हो चुका है. उसके पिता ने पुलिस को रिश्वत देकर उसे जेल से बाहर करवा लिया था. हालांकि उसे अभी नहीं पता कि सोनू कहां है.

प्रकाश की सच्चाई जानकर चौंक जाएगी अनुपमा

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि सरिता, गिरिजा को बोलने नहीं देती. देविका के कहने पर गिरिजा डरते-डरते उसे प्रकाश की सच्चाई के बारे में बताती है. गिरिजा कहती है कि प्रकाश गांव की मासूम और हेल्पलेस महिलाओं को अपना शिकार बनाता है. जो महिलाएं प्रकाश के खिलाफ बोलने की कोशिश करती है, वह उसे चुप करा देता है. सरिता उसकी बात मानने से मना कर देती है और कहती है कि वह झूठ बोल रही है. अनु, सरिता से वादा लेती है कि वह गिरिजा के बारे में प्रकाश को नहीं बताएगी. मीता, पाखी, ख्याति, लीला को प्रकाश से दूर रहने के लिए कहती है.

प्रकाश के घर जाएगा अनुपमा

गिरिजा, अनुपमा और उसकी टीम को प्रकाश से मिलने नहीं जाने के लिए कहती है. गुलाबो उसे चिंता नहीं करने के लिए कहती है. अनु अपनी टीम के साथ प्रकाश के घर जाती है. प्रकाश का परिवार दिखावटी रूप से उनका वेलकम करता है. प्रकाश को देखकर अनु को बहुत गुस्सा आने लगता है, लेकिन वह खुद को किसी तरह से संभालती है. दूसरी तरफ प्रकाश उसकी टीम का मजाक उड़ाता है और कहता है कि वह उन्हें पहले ही गांव से भगा देता, लेकिन उसे अपनी इमेज अच्छी बनाकर गांव वालों के सामने रहना है.

यह भी पढ़ें- Anupama: समर की आत्मा को चिल्ला-चिल्ला कर बुलाएगी अनु, गांव की लड़कियों को मार कर दफना देता है प्रकाश, ये शख्स सारे राज खोलेगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >