दिग्विजय को लेकर राही और अनुपमा में जबरदस्त टकराव, रिश्तों पर उठे सवालों से टूटी अनु

‘अनुपमा’ के एपिसोड में राही ने अनुपमा और दिग्विजय के रिश्ते पर सवाल उठाए, जिसके बाद गुस्से में अनु ने उसे थप्पड़ मार दिया. अनुपमा फैसला करती है कि वह अब अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने वाली है.

Anupama: एपिसोड की शुरुआत प्रेम और अनुपमा की बहस से होती है. प्रेम, अनुपमा पर जलन महसूस करने का आरोप लगाता है. यह सुनकर अनु पूरी तरह टूट जाती है और कहती है कि कोई मां अपने बच्चे से कैसे जल सकती है. प्रेम कहता है कि अनुपमा सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करती हैं और इस बार वह उन्हें हराकर रहेगा. इस दौरान घर के बाकी सदस्य भी बहस में कूद पड़ते हैं. ख्याति अनुपमा का समर्थन करती है और कहती है कि हर परेशानी का दोष हमेशा अनुपमा पर डाल दिया जाता है. वहीं मीता और राही लगातार अनुपमा पर तंज कसते रहते हैं.

राही ने पार की हद

स्थिति तब और बिगड़ जाती है जब राही, अनुपमा और दिग्विजय के रिश्ते पर सवाल उठाती है. वह यहां तक कह देती है कि अनुपमा ने अनुज की जगह दिग्विजय को दे दी है. यह बात सुनकर अनुपमा अपना आपा खो बैठती है और राही को थप्पड़ मार देती है. अनुपमा, राही को समझाते हुए कहती है कि मां-बेटी का रिश्ता भरोसे पर टिका होता है और उसने हमेशा अपने परिवार के लिए सबकुछ किया है. वह यह भी बताती है कि दिग्विजय सिर्फ उसका दोस्त है, क्योंकि दोनों ने जिंदगी में एक जैसा दर्द झेला है.

परिवार में बढ़ी दूरियां

राही थप्पड़ के बाद साफ कह देती है कि वह इस बात को कभी नहीं भूलेगी. वहीं प्रेम फैसला करता है कि वह राही को वापस लेकर जाएगा. दूसरी तरफ लीला और परिवार के कुछ सदस्य समाज का हवाला देकर अनुपमा और दिग्विजय के रिश्ते पर सवाल उठाते हैं. अनुपमा कहती है कि वह समाज से डरकर अपनी जिंदगी नहीं जिएगी और अपने फैसले खुद करेगी. एपिसोड के आखिर में अनु भावुक होकर अनुज और सावी के सपनों को पूरा करने की कसम खाती है. वह तय करती है कि अब वह दूसरों की सोच से नहीं, बल्कि अपनी शर्तों पर जिंदगी जिएगी.

यह भी पढ़ें- राही ने अनुपमा के कैरेक्टर पर उठाए सवाल, गुस्से में अनु ने जड़ा थप्पड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >