अनुपमा: परी को वापस ले जाने का फैसला, वसुंधरा का बदला रवैया

Anupama Twist: आज के अनुपमा एपिसोड में परी को वापस कोठारी हाउस ले जाने की बात पराग करता है. अनु ये सुनकर हैरान हो जाती है. दूसरी तरफ मोटी बा के जन्मदिन पर ख्याति पूरे शाह परिवार को कोठारी हाउस बुलाती है.

Anupama Twist: अनुपमा के आज के एपिसोड में परी, ईशानी और प्रेरणा घर वापस लौटती हैं. पराग, अनु से पूछता है कि क्या वह परी को वापस अपने साथ ले जा सकता है. वसुंधरा भी पूरे सम्मान के साथ परी को वापस लाने की बात करती हैं. अनुपमा दोनों की बात सुनकर हैरान रह जाती है. पराग कहता है कि वह इस बारे में अच्छे से सोचकर फैसला ले सकती है. दूसरी तरफ ख्याति बताती है कि शाह परिवार को वसुंधरा के जन्मदिन में बुलाया गया है. पराग माफी मांगते हुए कहता है कि पहले उन्होंने शाह परिवार का अपमान किया, लेकिन अब वह रिश्ते फिर से शुरू करना चाहते हैं. अनिल भी सबके साथ सुलह की बात करता है.

क्या राही से फिर से नाराज हो जाएगी मोटी बा?

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रेरणा, राही और प्रेम के साथ जाने का फैसला करती है, लेकिन वसुंधरा साफ मना कर देती हैं क्योंकि प्रेरणा, रजनी की बेटी है. अनुपमा और राही मोटी बा को समझाती हैं कि प्रेरणा ने सच्चाई सामने लाने में मदद की थी. इसके बाद मोटी बा मान जाती है. प्रेम, वसुंधरा के जन्मदिन के लिए केक बनाता है और राही के करीब आता है. वह परिवार शुरू करने की बात करता है, लेकिन राही अभी इसके लिए तैयार नहीं होती. वसुंधरा यह सुन लेती हैं और सोचती हैं कि राही, प्रेम का दिल तोड़ रही है. प्रेम कहता है कि उसे भविष्य में बेटी चाहिए.

शाह परिवार का स्वागत करेगी मीता

माही और गौतम को गेस्ट रूम में भेज दिया जाता है, जिससे वे गुस्से में हैं. मीता को घर से निकालने की बात होती है, लेकिन पराग उसे एक आखिरी मौका देता है. ख्याति कहती है कि भरोसा दोबारा बनने में वक्त लगेगा. वसुंधरा के जन्मदिन पर शाह परिवार का स्वागत कोठारी हाउस में होता है. मीता पहले परी को रोकती है, लेकिन पराग के कहने पर उसका स्वागत करती है. अनुपमा भगवान से सब ठीक होने की प्रार्थना करती है. राजा परी को गुलाब देता है और एक नई शुरुआत होती है.

यह भी पढ़ेंAnupama Twist: मोटी बा का अनु के लिए पसीजेगा दिल, रजनी को इस वजह से जेल नहीं भेजेगी अनुपमा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >