Anupama की किंजल क्या Bigg Boss 19 में लगाएंगी एंटरटेनमेंट का तड़का, कही ये बात

Bigg Boss 19: सलमान खान की ओर से होस्ट किया जाने वाला शो बिग बॉस 19 अपने प्रीमियर के काफी करीब पहुंच गया है. शो का थीम इस बार काफी अलग है. जिसमें चुनाव होगा. इसी बीच खबर है कि अनुपमा की किंजल यानी निधि शाह को रियालिटी शो में भाग लेने के लिए अप्रोच किया गया है.

Bigg Boss 19: भारत के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शोज में से एक, बिग बॉस अपने 19वें सीजन के साथ वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है. फैंस नए सीजन को देखने के लिए सुपरएक्साइटेड हैं. रियालिटी शो 24 अगस्त से ऑनएयर होगा. जिसमें कई फेमस सेलिब्रिटीज भाग लेने वाले हैं. कौन कौन इस सीजन में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाएगा, इसको लेकर मेकर्स ने फिलहाल सस्पेंस बनाकर रखा है. अब खबर है कि अनुपमा की किंजल यानी निधि शाह को भी अप्रोच किया गया है.

निधि शाह को बिग बॉस 19 के लिए किया गया अप्रोच

निधि शाह, जो हिट टीवी शो अनुपमा में अपनी भूमिका के लिए जानी जाती हैं. उन्हें बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया. इंडिया फोरम संग बात करते हुए एक्ट्रेस ने अब इस राज से पर्दा उठाया है कि क्या वह इसमें भाग लेंगी या नहीं. एक्ट्रेस ने कहा, “हां, मुझे शो के लिए संपर्क किया गया है, लेकिन मैं यह सीजन नहीं कर रही हूं.”

ये कंटेस्टेंट शो में लगा सकते हैं ग्लैमर का तड़का

निधि के अलावा, बिग बॉस 19 के लिए कई अन्य सेलेब्स से संपर्क किए जाने की अफवाह है. जिसमें गौतमी कपूर, धीरज धूपर, अलीशा पंवार, ख़ुशी दुबे, गौरव तनेजा, मिस्टर फैसू, अपूर्व मुखीजा, पूरव झा, गौरव खन्ना, धनश्री वर्मा, श्रीराम चंद्रा, अर्शिफा खान और मिकी मेकओवर शामिल हैं. हालांकि इनमें से किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बिग बॉस का पिछला सीजन करणवीर मेहरा ने जीता था. इस रोमांच को और बढ़ाते हुए, निर्माताओं ने हाल ही में अपकमिंग सीजन का आधिकारिक ट्रेलर जारी किया है.

यह भी पढ़ें- Kanguva: बॉबी देओल ने कंगुवा के फ्लॉप होने पर सालों बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- शूटिंग के दौरान बस…

यह भी पढ़ें- Jaat TV Premiere Date: टीवी पर देखें सनी देओल की जाट, स्वतंत्रता दिवस की छुट्टियों में लें मजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >