Anupama Full Episode: अनुपमा ने पेपर्स साइन करने से पहले रखी ये शर्त, अनु की बातें सुन आग-बबूला हुआ वनराज

Anupama Full Episode: पॉपुलर सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि वनराज, अनुपमा को पेपर्स साइन करने के लिए देता है. हालांकि साइन करने से पहले अनुपमा उसके सामनें कुछ शर्त रखती है.

Anupama Full Episode: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा इस हफ्ते भी टीआरपी लिस्ट में सबको पीछे छोड़ते हुए नंबर एक पर है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि पहले वनराज और बा अमेरिका गए. उसके बाद डिंपी, काव्या सहित पूरी फैमिली अमेरिका आ गई. वहीं, तोशू के खिलाफ दर्ज हुआ केस अनुज वापस ले चुका है. दूसरी तरफ यशदीप के मन में अनुपमा के लिए प्यार जाग उठा है. इस बात को अपनी मां के सामने कहता है. बीजी भगवान से कामना करती है कि वो जो चाहता है उसे मिल जाए.


अनुपमा की इस बात पर गुस्सा हुआ वनराज
अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज, अनुपमा से शाह हाउस के पेपर्स पर साइन करने के लिए कहता है. वनराज उससे कहता है कि इस घर में उसका कोई हिस्सा नहीं है. हालांकि बाबूजी कहते हैं कि वो घर बेचकर उसमें से उसका हिस्सा दे देगा. वनराज इस बात से सहमत नहीं होता. वो कहता है कि अनुपमा, अनुज की पत्नी है और वो इस वजह से उसका कोई हक घर पर नहीं है. अनुपमा पेपर्स पर साइन करने से मना कर देती है. वनराज इस बात पर काफी गुस्सा हो जाता है.


अनुपमा ने रखी वनराज के पास ये शर्त
अनुपमा पेपर्स साइन करने से पहले वनराज के पास अपनी शर्त रखती है. अनुपमा कहती है कि अगर उसे उसका साइन चाहिए तो उसे उसकी सारी शर्त पूरी करनी होगी. अनुपमा घर का सबसे बड़ा हिस्सा बाबूजी और बा के लिए मांगती है. उसके बाद वो एक हिस्सा डिंपी को देने के लिए कहती है. अनु उससे पेपर्स तैयार करने के लिए कहती है. वो वनराज से कहती है जब पेपर्स तैयार हो जाएंगे, तब वो एनओसी पर साइन करेगी. ये सब सुनकर पाखी और तोशू उसे चालाक कहती है. वहीं, डिंपी, अनुपमा को बताती है कि उसका सुपरस्टार शेफ के लिए सेलिक्शन हो गया है. इस बात से वनराज, पाखी, तोशू उसका मजाक बनाते है और पीठे हटने के लिए कहते है.

Anupama Today Episode: अनुपमा से प्यार कर बैठा यशदीप, बीजी के सामने कही अपने दिल की बात, अब क्या करेगा अनुज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >