Anupama: राजन शाही के बाद अब इस शख्स ने अलीशा परवीन के रिप्लेसमेंट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कुछ चीजें थी…

Anupama: शो अनुपमा में राही का किरदार अलीशा परवीन निभाती थी और अब वह शो का हिस्सा नहीं है. मेकर्स उनकी जगह शो में अद्रिजा रॉय को लेकर आए है. अब उनके रिप्लेसमेंट को लेकर अनुपमा के निर्देशक रोमेश कालरा ने बात की.

Anupama: राजन शाही के शो अनुपमा से अलीशा परवीन को निकलाने पर काफी विवाद हुआ. उनके चाहने वाले मेकर्स के इस फैसले से खासा नाराज दिखे. सोशल मीडिया पर तो ऐसी चर्चा होने लगी कि रूपाली गांगुली की वजह से अलीशा को शो से बाहर किया गया. हालांकि रूपाली ने बातों ही बातों में बताया कि उनका इसमें हाथ नहीं है. अब अलीशा अनुपमा के निर्देशक रोमेश कालरा ने अलीशा के रिप्लेसमेंट को लेकर बात की.

अलीशा परवीन के रिप्लेसमेंट पर अब इस शख्स ने तोड़ी चुप्पी

अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है के निर्देशक रोमेश कालरा ने अलीशा परवीन को लेकर बात की. उन्होंने इंडिया फोरम से अलीशा के रिप्लेसमेंट को लेकर कहा कि, ”जो शो के लिए बेहतर था, हमने वहीं करने की कोशिश की. कुछ चीजें थी, केमिस्ट्री थी, जो क्रिएटिव टीम थी उनका था कि हम थोड़ा बेहतर करना चाहते हैं और कुछ चीजें और बेहतर हो सकती हैं फिर उस हिसाब से सभी क्रिएटिव ने मिल कर ये निर्णय लिया है. साथ ही उन्होंने कहा कि मैं उन्हें शुभकामनाएं देना चाहता हूं और वह एक अच्छी एक्ट्रेस है, इसमें कोई समस्या नहीं.

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड

अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो सीरियल में दिखाया जा रहा है कि राही, माही को चूड़ियां देती है. माही उन्हें देखकर काफी खुश हो जाती है और उसे पहन लेती है. राही कहती है कि यह तुम पर बहुत अच्छी लग रही हैं. उसके बाद राही कहती है कि प्रेम उसका जीजा होगा. प्रेम ये सुनकर काफी उदास हो जाता है. हालांकि माही ये बात नोटिस नहीं करती. लीला सभी का भविष्य जानने के लिए एक पंडित जी को बुलाती है. पंडित जी बताते हैं कि प्रेम और माही एक दूसरे के लिए नहीं बने. माही ये सुनकर काफी गुस्सा हो जाती है. पंडित फिर कहता है कि राही और प्रेम एक अच्छी जोड़ी बन सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Anupama: कौन होगी नयी राही? अलीशा परवीन को ये एक्ट्रेस करेगी रिप्लेस, जानें नाम

यह भी पढ़ें- Anupama: कौन हैं अद्रिजा रॉय? जो बनेगी अनुपमा की बेटी, निभाएगी नयी राही का किरदार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >