Anupama: अनुज-श्रुति की होगी शादी… या फिर मान का होगा पैचअप, राजन शाही ने अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा

Anupama: अनुपमा का आने वाला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है, क्या अनुज और अनु हमेशा के लिए एक हो जाएंगे या फिर अपने पास्ट को भूलकर अनुज की शादी श्रुति से हो जाएगी. अब राजन शाही ने अपकमिंग ट्विस्ट पर से पर्दा उठाया है.

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टेलीविजन शो अनुपमा इस समय अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों के दिलों को लुभा रहा है. जेनरेशन लीप के बाद, राजन शाही के शो की कहानी के बारे में कई अटकलें लगाई जा रही हैं. जहां एक तरफ फैंस का मानना ​​है कि अनुज और श्रुति की शादी हो जाएगी, वहीं लोगों का काफी हद तक ये भी कहना है कि अनुज और अनु फिर से एक हो जाएंगे. बता दें कि सीरियल में कुछ महीनों पहले ही एक लीप आया था, जिसके बाद अनु और अनुज का तलाक हो गया था और दोनों अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए थे. हाल ही में अफवाहें ये भी आई कि टीआरपी बढ़ाने के लिए मेकर्स अनुज की मौत दिखाने का प्लान कर रहे हैं. इन सबके बीच राजन शाही ने शो के आने वाले ट्रैक के बारे में खुलासा किया है.


राजन शाही ने अपकमिंग ट्रैक को लेकर दिया बड़ा अपडेट
एबीपी न्यूज से बात करते हुए राजन शाही ने अपनी हालिया जापान जर्नी को लेकर बात की. उन्होंने कहा, अनुपमा इतना बड़ा शो बन गया है कि जापान के दर्शक इसे देखते हैं. वहां मुझे कई फैंस मिले, जिन्होंने मुझसे अपकमिंग ट्रैक को लेकर कई बातें की. निर्माता ने याद किया कि बहुत सारे लोग जो 50 वर्ष से अधिक उम्र के थे, उनके पास आए और शो की तारीफ की. लोगों ने राजन शाही को बताया कि कैसे अनु की कहानी उनके जीवन से मिलती-जुलती है, कैसे उन्हें भी दूसरे देश में आकर यही परेशानी हो रही है.


जापान के फैंस ने पूछा क्या अनुज-अनुपमा होंगे एक
उन्होंने आगे ये भी बताया कि जब वह एक रेस्टोरेंट में थे, तो लोगों ने उन्हें घेर लिया और पूछा, ‘क्या अनु और अनुज फिर से मिलेंगे या श्रुति और अनुज की शादी होगी?’ राजन ने कहा कि इतने सारे सवाल थे कि मैंने मजाक में सभी से कहा कि अनुज की शादी श्रुति से होगी और साथ ही वह अनु के साथ फिर से मिलेगा. राजन ने कहा, वह दर्शकों की एक्साइटमेंट को समझते हैं. वह इस बात की गारंटी जरूर दे सकते हैं कि शो में अनु और अनुज का सफर काफी दिलचस्प होने वाला है.
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में होंगे भयंकर ट्विस्ट
राजन शाही कहते हैं कि अनुपमा की आने वाली कहानी रिश्तों, कठिन ऑप्शन को चुनने के बारे में होगी. क्योंकि अनु रिश्तों से आगे बढ़ गई है, अनुज अभी भी अपनी एक्स वाइफ से प्यार करता है. निर्माता का कहना है कि ऐसा नहीं है कि अनुपमा अनुज से प्यार नहीं करती, लेकिन अपने पास्ट के कारण उसे लगता है कि प्यार और रिश्ते उसे हमेशा दर्द देंगे और इसलिए वह खुद को किसी भी रिश्ते से नहीं जोड़ना चाहती. राजन शाही ने ये भी कंफर्म किया कि आने वाले वीक में तसवीरें साफ हो जाएंगी कि क्या श्रुति अनुज की जीवनसाथी बनेगी या फिर मान एक होंगे.

Also Read- Anupama Spoiler: क्या आध्या ले लेगी अपनी जान, डॉक्टर ने अनुज को किया अलर्ट, श्रुति कभी नहीं बन पाएगी मां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >