Anupama: अनुज ने शो में अपनी वापसी को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उम्मीद है कि राजन शाही…

Anupama: सीरियल अनुपमा ने हाल ही में लीप लिया था. जिसके बाद सुधांशु पांडे, मदालसा शर्मा और गौरव खन्ना ने शो को अलविदा कह दिया. अब गौरव ने अपनी री-एंट्री पर बात की है.

Anupama: राजन शाही का शो अनुपमा टीआरपी चार्ट में टॉप पर है. सीरियल की जबरदस्त फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. हाल ही में शो में लीप आया. जिसके बाद कई पुराने कलाकारों ने अनुपमा को अलविदा कहा. जिसमें सबसे बड़ा नाम गौरव खन्ना का है. उन्होंने अचानक अनाउंस किया कि वह अब कभी वापस नहीं आएंगे. फैंस इससे काफी दुखी हो गए. अब एक्टर ने अपनी री-एंट्री पर बात की है.

गौरव खन्ना ने री-एंट्री को लेकर दिया बड़ा हिंट

गौरव खन्ना ने हाल ही में डायरेक्टर्स कट प्रोडक्शंस की ओर से टीवी एक्टर्स राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए अपनी री-एंट्री को लेकर बड़ा हिंट दिया. एक्टर ने कहा कि वह अनुपमा में अनुज के रूप में वापसी करना चाहते हैं. उम्मीद है कि राजन शाही उनकी बातें सुन रहे हैं और उन्हें वापस जरूर बुलाएंगे. राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में शाहीर शेख, धीरज धूपर, जय सोनी, मोहसिन खान, रोहित पुरोहित जैसे कई लोकप्रिय कलाकार मौजूद थे. सभी ने पर्सनल लाइफ को लेकर भी मजेदार बातें की.

गौरव खन्ना की वापसी पर क्या बोली रूपाली गांगुली

हाल ही में रूपाली गांगुली ने भी गौरव खन्ना के शो में वापसी की संभावना के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा कि कहानी का फ्यूचर सिर्फ मेकर्स ही जानते हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी राजन शाही से कहानी के बारे में सवाल नहीं किया और वह केवल सेट पर जाती हैं और अपना काम करती हैं. एक्ट्रेस ने कहा, ”फैंस की तरह वह भी चाहती हैं कि अनुज अनुपमा के लिए शो में वापसी करें.”

Also Read- Laughter Chefs Season 2 का हिस्सा बनेंगे गौरव खन्ना, ये 9 स्टार्स कुकिंग के साथ लगाएंगे कॉमेडी का तड़का

Also Read- Look Back 2024: पूरे साल इन 10 टीवी सीरियल्स ने बटोरी TRP, जबरदस्त ट्विस्ट ने फैंस को किया इम्प्रेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >