Anupama: अनुज ने शो से राही को निकाले जाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- खुद के बारे में…

Anupama: राही की भूमिका निभाने वाली अलीशा परवीन को सीरियल अनुपमा से निकाल दिया गया है. उनकी जगह अद्रिजा रॉय ने ली. अब गौरव खन्ना ने इसपर रिएक्ट किया है.

Anupama: रूपाली गांगुली स्टारर सीरियल अनुपमा किसी न किसी वजह से अक्सर लाइमलाइट में रहती है. शो में राही का किरदार निभाने वाली अलीशा परवीन को रातों-रात बाहर निकाल दिया गया. इस खबर से फैंस के साथ-साथ बाकी स्टारकास्ट भी हैरान हैं. उनकी जगह अद्रिजा रॉय ने ले ली है. अब अनुज का किरदार निभाने वाले गौरव खन्ना ने इसपर मामले पर चुप्पी तोड़ी है.

गौरव खन्ना ने अलीशा परवीन को शो से निकालने पर तोड़ी चुप्पी

गौरव खन्ना ने टेलीचक्कर संग बातचीत में कहा कि मुझे इल्म नहीं है कि अलीशा परवीन को शो से निकाल दिया गया है. उन्होंने कहा, हो सकता है यह खबर गलत हो, मुझे ज्यादा तो पता नहीं है. मैं खुद के बारे में नहीं जानता हूं, तो आपको क्या बता सकता हूं.

अलीशा परवीन ने शो छोड़ने पर कही यह बात

अलीशा परवीन ने शो छोड़ने को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, ”सभी को नमस्कार, मैंने अनुपमा शो नहीं छोड़ा, लेकिन मुझे इसका ठीक-ठीक कारण नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ, सब कुछ अच्छा था, लेकिन मुझे नहीं पता कि यह अचानक क्यों हो गया. यह मेरे लिए भी चौंकाने वाला था, लेकिन राही/आध्या को प्यार करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, मैं इस शो का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं, मैंने किरदार के लिए बहुत मेहनत की, लेकिन मुझे नहीं पता कि क्या हुआ, बस उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने मुझे प्यार किया, मैं इसे मिस करूंगी!”

शिवम खजुरिया ने अलीशा के शो छोड़ने पर की बात

शिवम खजुरिया ने भी अलीशा के शो छोड़ने पर हैरानी जताई. टाइम्स नाउ से बात करते हुए उन्होंने कहा, ”अलीशा एक बेहतरीन लड़की है. अनुपमा से उनके बाहर निकलने के बारे में जानकर मैं भी उतना ही हैरान हूं. मैं उनके साथ दोस्ती का एक मजबूत रिश्ता शेयर करता हूं. मैंने तुरंत अलीशा को फोन किया, लेकिन उसने इस बारे में ज्यादा बात नहीं की.”

Also Read- Anupama: अनुज ने शो में अपनी वापसी को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उम्मीद है कि राजन शाही…

Also Read- Anupama: कौन हैं अद्रिजा रॉय? जो बनेगी अनुपमा की बेटी, निभाएगी नयी राही का किरदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >