Anupama: रूपाली गांगुली की वजह से शो से निकाले जाने पर अलीशा परवीन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हो सकता है…

अलीशा परवीन अब सीरियल अनुपमा में नजर नहीं आएंगी क्योंकि उन्हें शो से रिप्लेस कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें है कि अलीशा को रूपाली गांगुली की वजह से निकाला गया. अब इसपर अलीशा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Anupama: सीरियल अनुपमा में अलीशा परवीन को रातों-रात रिप्लेस कर दिया गया. अलीशा शो में राही का किरदरा निभाती थी और अब उनकी जगह शो में किसी और एक्ट्रेस ने ले ली. अलीशा को शो से निकाले जाने की खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैली. हालांकि इंटरनेट पर ऐसी चर्चा हो रही है कि क्या अलीशा ने रूपाली गांगुली की वजह से उन्हें शो से निकाला गया. अब इसपर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया.

क्या रूपाली गांगुली की वजह से राही को अनुपमा से निकाला गया

अलीशा परवीन ने अनुपमा में इसी साल अक्टूबर में एंट्री मारी थी. अब वह शो में नजर नहीं आएंगी. इंडिया फोरम संग बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि शो को अभी तक कई कलाकारों ने छोड़ दिया है और कई बार रूपाली गांगुली के साथ उनके अनबन की अफवाहें उड़ी है. ऐसे में आपका उनके साथ कैसा रिश्ता है. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, मैंने भी ऐसी अफवाहें सुनी है और मुझे पता है इन अफवाहों को उनके साथ जोड़ा गया है. लोग कहते हैं कि उन्होंने करवाया है, मेकर्स इसके पीछे है, रूपाली मैम इसके पीछे है. हालांकि क्या है ये मैं कैसे बताऊं अब. हो सकता है और नहीं भी हो सकता है. मुझे नहीं पता. हो सकता है कुछ भी ना हो.

अलीशा परवीन ने कहा- मेरा उनके साथ प्रोफेशनल…

अलीशा परवीन ने कहा, ”अब मैं कुछ नहीं जानती तो मैं कुछ कह नहीं सकती इस बारे में. पर लोगों का एक्सपीरियंस रह तुका है ऐसा तो. लेकिन मेरा उनके साथ बहुत प्रोफेशनल बॉन्ड है. मेरा बॉन्ड सबके साथ अच्छा था. सबके साथ उठना-बैठना, खाना खाना, सबको ग्रीट करना, सबके साथ बात करना. मैं पर्सनली किसी की लाइफ में ज्यादा नहीं घुसती तो मुझे नहीं पता की पीछे मेरे लिए क्या रहा होगा, मैं उसमें इतनी दिलचस्पी नहीं रखती हूं.”

Also Read- Anupama: शो से अचानक रिप्लेस किए जाने पर राही ने तोड़ी चुप्पी, अलीशा परवीन बोलीं- ये शॉकिंग और निराशाजनक है

Also Read- Anupama: 2 महीने में ही शो को अलविदा कहने पर राही ने तोड़ी चुप्पी, अलीशा परवीन ने कहा-मुझे नहीं पता ये क्यों हुआ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >