Anupama: शो से अचानक रिप्लेस किए जाने पर राही ने तोड़ी चुप्पी, अलीशा परवीन बोलीं- ये शॉकिंग और निराशाजनक है

Anupama: अलीशा परवीन ने अक्टूबर 2024 में अनुपमा में एंट्री ली थी. सीरियल में वह राही का किरदार निभाती थी. हालांकि अब वह शो का हिस्सा नहीं है. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें शो से रिप्लेस किया गया है.

Anupama: सीरियल अनुपमा में अब अलीशा परवीन नजर नहीं आएंगी. अलीशा ने शो को अलविदा कह दिया है और फैंस उनके इस फैसले से हैरान है. हालांकि अलीशा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि उन्हें बिना बोले ही शो से बाहर कर दिया गया है. अलीशा ने मेकर्स के फैसले पर हैरानी जताई है. इस बीच एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में इसे लेकर बात की.

अलीशा परवीन ने अनुपमा छोड़ने पर किया रिएक्ट

अलीशा परवीन ने कंफर्म कर दिया कि वह अनुपमा का अब हिस्सा नहीं है. ईटाइम्स संग बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा, ”ये शॉकिंग और निराशाजनक है. मुझे नहीं पता कि आखिर में क्या हुआ और मुझे क्यों रिप्लेस किया गया. आज मेरा अनुपमा के सेट पर आखिरी दिन है. यह एक शानदार मौका था और शिवम खजूरिया के साथ मेरी केमेस्ट्री को सबने काफी पसंद किया था. लेकिन मुझे कोई आइडिया नहीं है कि मुझे अचानक क्यों रिप्लेस किया गया.”

अलीशा परवीन ने कहा- पूरी तरह से…

अलीशा परवीन ने बताया, मुझे कल इस फैसले के बारे में बताया गया. मैं पूरी तरह से क्लूलेस हूं, लेकिन ऐसा होता है कभी-कभी. मैं अपने फ्यूजर प्रोजेक्ट्स पर अब फोकस करूंगी. वहीं, अनुपमा के ट्रैक की बात करें तो सीरियल में दिखाया जाएगा कि राही, प्रेम को उसके प्रप्रोजल का जवाब देती है. वह उसे एक वॉइस नोट भेजती है. अनु, राही से प्रेम को लेकर बात करती है. अनु कहती है कि माही, प्रेम से प्यार करती है. ये सुनकर राही शॉक्ड हो जाती है और कुछ नहीं कहती. उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं. राही को लगता है कि भगवान उसे सजा दे रहे हैं. अनु उससे पूछती है कि उसकी आंखों में आंसू क्यों आए. राही, प्रेम को भेजे गए अपने वॉइस नोट को डिलीट कर देती है, ताकि प्रेम उसे ना सुन पाए.

Also Read- Anupama: 2 महीने में ही शो को अलविदा कहने पर राही ने तोड़ी चुप्पी, अलीशा परवीन ने कहा-मुझे नहीं पता ये क्यों हुआ

Also Read- Anupama: राही के लिए फूट-फूटकर रोएगा प्रेम, होगी गुंडों से खतरनाक लड़ाई, क्या अनु जान पाएगी दोनों के प्यार के बारे में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >