Anupama: माया के बाद अनुपमा की लाइफ में नये विलेन की हुई एंट्री, होगा ये खतरनाक मकसद

Anupama Upcoming Twist: सीरियल अनुपमा का अपकमिंग ट्रैक काफी मजेदार होने वाला है. जहां माया अनु को बचाने के चक्कर में खुद की जान को कुर्बान कर देती है. ऐसे में अब एक और नया विलेन अनुपमा को परेशान करने के लिए आ जाता है.

Anupama Upcoming Twist: रूपाली गांगुली के शो अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. लेटेस्ट ट्रैक में हम देखते हैं कि माया अब पूरी तरह बदल चुकी है और उसने अब अनुपमा से बदला लेने का ख्याल अपने मन से निकाल दिया है. शो के आने वाले ट्रैक में हम देखेंगे कि माया अनु से माफी मांगेगी और अपनी सारी गलतियां स्वीकार करेगी. फिर जैसे ही एक ट्रक अनुपमा को टक्कर मारने वाला होता है, माया अनु को बचाने के लिए कूद जाएगी, और इस हादसे में माया की मौत हो जाती है.

बरखा लाएगी अनुपमा के जीवन में परेशानियां

स्टारप्लस के फेवरेट शो अनुपमा का एक नया प्रोमो इंटरनेट पर आ गया है, जिसमें शाह और कपाड़िया परिवार के सदस्यों को माया की मौत पर शोक मनाते देखा जा सकता है. बरखा इस समय में अनुपमा को टॉर्चर करने का सोचती है. वह कहती है कि छोटी अनु की रियल मां अब इस दुनिया में नहीं रही. जबकि दूसरी अमेरिका जा रही है. लगता है छोटी अनु की किस्मत में लिखा ही नहीं है कि उसे मां का प्यार मिले. अनुपमा ये बात सुनकर टूट जाती है और अपने अमेरिका जाने की बात फिर से सोचती है.

अनुपमा चली जाएगी अमेरिका

दूसरी ओर, वनराज अनुपमा को सलाह देता है कि उसे अपने और अपने सपनों के बीच किसी को नहीं आने देना चाहिए और उसे अमेरिका जरूर जाना चाहिए. अनुज कपाड़िया यह सब सुन रहे हैं और अनुपमा के सपनों को किसी तरह साकार करने की योजना बना रहे हैं. एक अन्य प्रोमो में, हम देखते हैं कि अनुपमा अमेरिका जाने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचती है. छोटी अनु अनुज से रिक्वेस्ट करती है कि वह अनुपमा को बुलाए और उन्हें रुकने के लिए कहे. हालांकि आगे क्या होगा, अनुपमा जाएगी या फिर अनुज के साथ अपनी बेटी की परवरिश करेगी. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

Also Read: Anupama: माया ने सीरियल को कहा अलविदा, कार एक्सीडेंट में इस शख्स की जान बचाने में हो जाएगी मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >