Anupama: अनुपमा का ये विलेन बनेगा अब अच्छा इंसान, रिवील की आगे की कहानी, जानिए क्या कहा

अनुपमा में अधिक मेहता का रोल अधिक मेहता निभाते है. वो सीरियल में पाखी के पति का रोल प्ले कर रहे हैं. अनुपमा के साथ पाखी और अधिक एक ही घर में रहते है. अधिक ने टेलीचक्कर से बातचीत में बताया कि इस किरदार के बाद उनकी जिंदगी कैसी बदल गई.

Anupama: सीरियल अनुपमा की गिरती टीआरपी से मेकर्स खासा परेशान है. बीते कुछ हफ्तों से नंबर एक पर रहने वाला शो अब चौथे नंबर पर आ गया है. ऐसे में मेकर्स कहानी को ज्यादा से ज्यादा दिलचस्प बनाने की कोशिश कर रहे हैं. ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि वनराज एक बार फिर से अपने पुराने अंदाज में आ गया है. वो अनुपमा को शाह हाउस नहीं आने की बात कहता है. दूसरी तरफ वनराज, डिंपी को बहुत डांटता है और बहुत बुरा-भला कहता है. डिंपी उसके सामने अपनी बातें रखती है, लेकिन वनराज कुछ नहीं सुनता और ना समझता है. वो घर पर सारे परिवार वालों को कहता है कि वो लोग भी अनुपमा को बात-बात में शाह हाउस ना बुलाए. अब शो में अधिक का रोल निभा रहे अधिक मेहता ने बताया कि उन्हें अनुपमा कैसे मिला.

अधिक मेहता ने अनुपमा को लेकर कही ये बात

अनुपमा में अधिक मेहता का रोल अधिक मेहता निभाते है. वो सीरियल में पाखी के पति का रोल प्ले कर रहे हैं. अनुपमा के साथ पाखी और अधिक एक ही घर में रहते है. अधिक ने टेलीचक्कर से बातचीत में बताया कि इस किरदार के बाद उनकी जिंदगी कैसी बदल गई. एक्टर ने कहा, जब मुझे शो के लिए फाइनल किया गया तो मैं बहुत उत्साहित था. उन लोगों को धन्यवाद जिन्होंने मेरे किरदार को इतनी खूबसूरती से स्वीकार किया. इस शो ने इस इंडस्ट्री में मेरी यात्रा को अपनाया है और मैं इस शो और डीकेपी परिवार का हिस्सा बनकर वास्तव में भाग्यशाली हूं.

अनुपमा में अधिक बनेगा अच्छा किरदार

अनुपमा में अधिक ने अपने किरदार के नाम के साथ अपना असली नाम शेयर किया है. अधिक की कई परतें हैं और अधिकतर अधिक नेगेटिव है. इसपर एक्टर ने कहा, “हां, मैं लंबे समय से यह नेगेटिव भूमिका निभा रहा हूं. मुझे उम्मीद है कि शो में आने वाले ट्विस्ट और टर्न के बाद, मैं शो में अपने शेड्स बदल सकता हूं.” बता दें कि सीरियल में पाखी और अधिक का रिश्ता इन दिनों कुछ ठीक नहीं है. पाखी मां नहीं बन पा रही है और वो इस बात से काफी चिड़चिड़ी हो गई है. हाल ही में पाखी और अधिक दोनों डॉक्टर से मिले है और डॉक्टर ने बताया है कि वो आईवीएफ के द्वारा मां बन सकती है.

Also Read: Anupama: लीप के बाद ‘मैं हूं अपराजिता’ की ये एक्ट्रेस शो में लेगी एंट्री, निभाएगी ये किरदार, जानें यहां

अनुज और छोटी अनु की बात

अनुपमा में आपने देखा कि तपिश, अनुपमा से डिंपी के बारे में पूछता है. अनुपमा उसे यकीन दिलाता है कि डिंपी को कुछ नहीं होगा और वो उसे केवल घर तक ही सीमित नहीं रहने देगी. दूसरी तरफ अनुज छोटी को जागता हुआ देखता है और सवाल करता है कि वह अभी तक क्यों जाग रही है. छोटी अनु कहती है कि उसने अपनी मां और अपनी दोस्त को दुख पहुंचाया है. वह दोनों से माफी मांगने की बात कहती है और इसमें अनुज की मदद मांगती है. अनुज कहता है कि वो उसक मदद करेगा. वहीं, वनराज शाह हाउस जाकर पूरे परिवार को कहता है कि कोई भी किसी वजह से अनुपमा से संपर्क नहीं करेगा. ये बातें सबको अजीब लगेगी, लेकिन ये जरूरी है. वनराज कहता है कि वह उनके पारिवारिक मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल दे रही है, इसलिए उसे अपने परिवार पर ध्यान देना चाहिए.

वहीं, अनुज और अनुपमा छोटी के पास आते है और उनसे बात करती है. छोटी, अनुज को माता-पिता-शिक्षकों की बैठक में आने के लिए कहती है. अनुज कहता है तुम्हारी मां आएगी, लेकिन वो मना कर देती है. वो कहती है कि वो चाहती है कि अनुज आए. अनुज अनुपमा से कहता है कि वे उसे अभी ही सुधार लेंगे, नहीं तो वह गलती कर देगी. वहीं, वनराज डिंपी को फोन करता है और डिंपी बहाना करती है कि उसे कुछ सुनाई नहीं दे रहा. वो उसे मैसेज भेजती है कि उसे कुछ सुनाई नहीं दे रहा. तपिश और डिंपी गेट पर दिखते है इवेंट में जाने के लिए. पाखी वहां आ जाती है और उन्हें देख लेती है. पाखी खुद से कहती है कि डिंपी का झूठ पकड़ा गया और अब इस बारे में वो सबको बताएगी.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो में इस शख्स की हो रही एंट्री! सवी के साथ बनेगी जोड़ी, ईशान का कटेगा पत्ता!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >