Anupama में आनेवाला है बड़ा बदलाव, 5 साल बाद ऐसी होगी अनुपमा-अनुज की नई कहानी, इस किरदार का कटेगा पत्ता

अनुपमा में दिखाया जा रहा है कि, अनुपमा और अनुज कपाड़िया अलग हो गए. माया, बरखा और वनराज की तिकड़ी ने उनके बीच गलतफहमी पैदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. कहा जा रहा है कि शो में बड़ा बदलाव आने वाला है.

Anupama 5 Year Leap: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का शो ‘अनुपमा’ (Anupama) नंबर एक टीवी शो है. शो का ट्रैक इन दिनों काफी दिलचस्प हो गया है. जल्द ही कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है. मेकर्स शो को और ज्यादा रोमांचक बनाने के लिए इसकी कहानी का रुख बदलने वाले है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो 5 साल आगे बढ़ जाएगा. साथ ही इससे एक किरदार का पत्ता कटने वाले है.

अनुपमा में आएगा बड़ा बदलाव

अनुपमा में दिखाया जा रहा है कि, अनुपमा और अनुज कपाड़िया अलग हो गए. छोटी अनु को उन्हें छोड़ने के लिए मजबूर करने के बाद दोनों अलग हो गए. माया, बरखा और वनराज की तिकड़ी ने उनके बीच गलतफहमी पैदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि शो पांच साल आगे बढ़ने वाला है. 5 साल बाद अनुपमा और अनुज अलग-अलग अपनी जिंदगी में खुश दिखेंगे.

इस किरदार का कटेगा पत्ता

कहा जा रहा है अनुपमा की कहानी 5 साल के लीप के बाद काफी बदल जाएगी. अनुपमा अपनी डांस एकेडमी को लेकर बिजी रहेगी और वो बड़ी बिजनेसवुमन बन जाएगी. लीप के बाद अनुज और छोटी अनु माया के साथ रहेंगे. वहीं, कहा जा रहा है कि शो के लीप लेने के बाद छोटी अनु का सफर खत्म हो जाएगा. छोटी अनु बड़ी हो जाएगी, तो ऐसे में अस्मि देव शो को अलविदा कह देगी. हालांकि इसपर कुछ भी ऑफिशियल कहा नहीं गया है.

Also Read: Chandan Prabhakar: कपिल शर्मा के दोस्त ‘चंदू चायवाला’ हैं इतने करोड़ के मालिक, गैराज में रहती है ये महंगी कार
रूपाली गांगुली का नेट वर्थ

बता दें कि अनुपमा यानी रूपाली गांगुली ने इस रोल से घर-घर में अपनी पहचान बना ली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस एक एपिसोड के लिए 3 लाख रुपये लेती है. रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी नेट वर्थ 21-25 करोड़ है. वहीं, अनुपमा में सुधांशु पांडे वनराज शाह का किरदार निभाते है. रिपोर्ट्स के अनुसार वो एक एपिसोड के लिए 1.5 लाख रुपये लेते है. उनके नेट वर्थ के बारे में बात करें तो उनके पास करीब 21-25 करोड़ है.

Also Read: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान की फिल्म का KRK ने उड़ाया मजाक,किया रिव्यू, बोले- जिंदा बचूं या न बचूं…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >