Anuja OTT Release: ऑस्कर शॉर्टलिस्टेड फिल्म अनुजा इस ओटीटी पर देगी दस्तक, जानें डिटेल्स

Anuja OTT Release: एडम जे ग्रेव्स की ओर से निर्देशित ऑस्कर-शॉर्टलिस्टेड शॉर्ट फिल्म अनुजा नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी. इसका निर्माण सुचित्रा मट्टई ने किया है. इस लाइव-एक्शन फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, मिंडी कलिंग और अकादमी पुरस्कार विजेता गुनीत मोंगा शामिल हैं.

Anuja OTT Release: प्रियंका चोपड़ा, मिंडी कलिंग और गुनीत मोंगा की ओर से समर्थित ऑस्कर शॉर्टलिस्टेड शॉर्ट फिल्म जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म 9 साल की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका नाम अनुजा होता है, जो अपनी बड़ी बहन पलक के साथ दिल्ली की एक ब्लैक-एली कपड़ा फैक्ट्री में काम करती है. जब अनुजा को स्कूल जाने का मौका मिलता है, तो उसे लाइफ चैलेंजिंग चॉयस का सामना करना पड़ता है, जो उसके परिवार के भविष्य को काफी प्रभावित करता है. इस फिल्म को 97वें अकादमी पुरस्कार में बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है.

अनुजा इस ओटीटी पर होगी रिलीज

सजदा पठान और अनन्या शानबाग स्टारर शॉर्ट फिल्म अनुजा नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है. ओटीटी दिग्गज ने फिलहाल रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है. नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का धांसू पोस्टर शेयर किया. जिसके साथ लिखा, ”अनुजा दो बहनों की एक उम्मीद भरी कहानी बताती है, जो अपने दुनिया में खुशी और अवसर खोजने के लिए संघर्ष कर रही हैं…. कामकाजी बच्चों के लचीलेपन और अनकही कहानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि. जहां वह अंतर्निहित चुनौतियों का सामना करने के बाद भी खुश रहते हैं… जल्द ही शॉर्ट फिल्म नेटफ्लिक्स पर आ रही है.”

97वें अकादमी पुरस्कार में शॉर्टलिस्ट हुई है अनुजा

फिल्म को 97वें अकादमी पुरस्कार में बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में नामांकन के लिए चुना गया है. इसमें अनन्या शानबाग (पलक), सजदा पठान (अनुजा), नागेश भोसले (मिस्टर वर्मा) हैं. अनुजा दो बहनों की उम्मीद भरी कहानी बताती है, जो अपने शोषण और बहिष्कार की दुनिया में खुशी और अवसर खोजने के लिए संघर्ष कर रही हैं. प्रियंका ने ऑस्कर शॉर्टलिस्ट के बाद एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें लिखा, ”इस खूबसूरत फिल्म पर गर्व है.”

यह भी पढ़ें- Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >