Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे हुई घर से बेघर, सीजन 17 की ट्रॉफी जीतने का सफर रह गया अधूरा

बिग बॉस 17 की आखिरी शाम आखिरकार आ ही गई, जिस पल का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. अब सलमान खान के हाथ उठाने से पहले ही विनर और फर्स्ट-सकेंड रनरअप का भी खुलासा हो गया है. आइये जानते हैं कौन है वो….

बिग बॉस 17 अपने जबरदस्त ट्विस्ट एंड टर्न से लगातार दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. आज ग्रैंड फिनाले शुरू हो चुका है. जहां भारती सिंह, उनके पति हर्ष और कृष्णा अभिषेक ने कंटेस्टेंट को खूब रोस्ट किया. बात करें प्राइज मनी की तो आज जो भी विजेता बनेगा उसे ट्रॉफी के साथ-साथ लगभग 30-40 लाख रुपये मिलने की उम्मीद है. इस बार की ट्रॉफी पूरी तरह से शो की थीम, “दिल दिमाग, दम” का प्रतिनिधित्व करती है. जहां मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे और अरुण महाशेट्टी ने टॉप 5 अपनी जगह बनाई थी. लेकिन अरुण सबसे पहले घर से एलिमिनेट हो गए. अब अंकिता लोखंडे का भी नाम इसमें जुड़ गया है.

बिग बॉस से अंकिता लोखंडे का सफर हुआ खत्म

बिग बॉस 17 को लेकर कई दिनों से खबरें आ रही थी कि अंकिता लोखंडे और मुनव्वर फारुकी में से कोई एक विनर बनेगा. लेकिन अब खबर आई है कि अंकिता घर से बेघर हो गई हैं. जी हां वह चौथे रैंक पर आई है. ये खबर वाकई उनके फैंस के लिए काफी शॉकिंग है. बिग बॉस खबरी की रिपोर्ट की मानें तो अरुण के बाद पवित्र रिश्ता अभिनेत्री एलिमिनेटे हो गई.


Also Read: Bigg Boss 17 Winner Leak: सलमान खान के हाथ उठाने से पहले ही विनर का नाम हुआ लीक, ये होंगे पहले रनरअप

अंकिता लोखंडे की बिग बॉस जर्नी

बिग बॉस 17 में अपने पति विक्की जैन के साथ काफी जोश के साथ एंट्री करने वाली अंकिता लोखंडे ने घर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. अपने ‘दिल’ के साथ गेम खेलने से लेकर अपने लिए स्टैंड लेने के अधिकार के लिए लड़ने तक, अंकिता बिग बॉस 17 के खिताब के लिए लड़ने वाले टॉप 5 प्रतियोगियों में रही. एक्ट्रेस की जर्नी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही. फैमिली वीक के दौरान विक्की और अंकिता की मां घर में आईं. विक्की की मां ने अंकिता को थेरेपी रूम में बुलाया था, जहां उसने विक्की को लात मारने के लिए अंकिता का विरोध किया था. उन्होंने खुलासा किया, “जिस दिन तुमने लाट मारी थी, पापा ने तुम्हें नहीं बुलाया था, मम्मी को फोन किया था. उन्होंने पूछा तुम अपने पति को ऐसे ही लाट मारती थी.” अंकिता ने जवाब दिया, “मम्मी को फोन करने की क्या जरूरत थी. मेरे पापा की मौत हुई है मम्मा, आप मेरे मम्मी पापा को मत.” कृपया बोलो.” विक्की की मां ने यह भी कहा कि वे विक्की और अंकिता की शादी के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे.

अंकिता का कई लोगों से हुआ झगड़ा

पूरे सीजन में अंकिता और विक्की लगभग हर दूसरे दिन अपने बड़े झगड़ों के लिए सुर्खियां बटोरते रहे. विक्की द्वारा पत्नी अंकिता के बारे में ‘इनवेस्टमेंट’ कमेंट करने से लेकर पवित्र रिश्ता की अभिनेत्री को अपना आपा खोने और पति विक्की को लात मारने तक, दोनों को काफी लड़ते हुए देखा गया. पिछले कुछ हफ्तों में, अंकिता को ‘ब्रेक लेने’, ‘चीजों को बंद करने’ और भी बहुत कुछ के बारे में बात करते देखा गया था. अंकिता को यह कहते हुए सुना गया, “मुझे नहीं रखना कुछ आब तेरे साथ, शो के बाद मैं एक फैसला लेने वाली हूं.”

Also Read: Bigg Boss 17: अरुण महाशेट्टी हुए घर से बेघर, अब विनर की रेस में मुनव्वर-अंकिता और अभिषेक सबसे आगे

अंकिता को मुनव्वर के रुप में मिला दोस्त

अंकिता को मुनव्वर फारुकी के रूप में एक भाई मिला और वह कई चरणों में उनके लिए खड़ी रहीं. अंकिता मुनव्वर को प्यार से ‘मुन्ना’ बुलाती थीं. विक्की को अंकिता की मुनव्वर से दोस्ती बिल्कुल पसंद नहीं थी, लेकिन एक टास्क में अंकिता ने विक्की की जगह मुनव्वर को चुना और उन्हें ‘फालतू’ कहा. अंकिता ने पूरे समय मुनव्वर से अपनी दोस्ती बरकरार रखी, हालांकि गेम के बाद में अंकिता ने मुनव्वर से अपनी दोस्ती तोड़ दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >