Coronavirus: इस एक्ट्रेस की सोसायटी में मिला Corona Positive, पूरा अपार्टमेंट सील

Coronavirus- टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के अपार्टमेंट में एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. जिसके बाद सोसाइटी को सील कर दिया गया है.

कोरोना वायरस (Coronavirus) तेजी से देश में फैल रहा है. अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या तीन हजार से ज्यादै हो गई है. वहीं मरने वालों की संख्या 77 पहुंच गई है. अब खबर आ रही है कि टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के अपार्टमेंट में एक शख्स कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाया गया है. जिसके बाद सोसाइटी को सील कर दिया गया है. वहीं, इस सोसायटी में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कुछ अन्य लोग भी रहते हैं.

Also Read: कुकिंग वीडियो शेयर करने पर Sania Mirza ने सेलेब्स को लगाई फटकार, Dia Mirza ने यूं दिया करारा जवाब

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, जिस अपार्टमेंट में अंकिता लोखंडे रहती हैं, वहा एक इंसान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इसके चलते पूरे सोसाइटी को सील करने का फैसला लिया गया है. इस अपार्टमेंट में कई बड़ी हस्तियां रहती हैं. अशिता धवन, नताशा शर्मा, मिश्कत वर्मा जैसे सेलेब्स भी इसी अपार्टमेंट में रहते हैं.

हालांकि वो शख्स एयरपोर्ट पर कोरोना नेगेटिव पाया गया था, लेकिन 12वें दिन उसमें कोरोना के लक्षण दिखने शुरू हुये. जिसके बाद उसका टेस्ट हुआ और वो कोरोना पॉजिटिव निकला, जिसके बाद सावधानी बरतते हुए अपार्टमेंट को सील कर दिया गया है. इसके साथ ही अपार्टमेंट के बाहर पुलिस की तैनाती भी कर दी गई है जिससे कोई भी बाहर ना निकल सके.

बता दें कि कोरोना वायरस से देश- दुनिया में तबाही मची हुई है.आपदा की इस घड़ी में देश आज एक बार फिर से एकजुटता दिखायेगा. आज रात 9 बजे देशवासी एकजुटता का संदेश देने के लिए 9 मिनट तक अपने घर की लाइटें बंद रखेंगे. इस दौरान लोग दीया, मोमबत्ती, फ्लैश लाइट, टॉर्च आदि जलाकर एकजुटता दिखाएंगे.

पीएम मोदी ने कोरोना संकट की इस घड़ी में देशवासियों से ऐसा करके एकजुटता दिखाने की अपील की थी. इधर, दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका में स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत हुई है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत से मदद मांगी है.

दुनियाभर में कोरोना से अब तक 64,600 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. शनिवार को इस महामारी से इटली, फ्रांस, स्पेन और अमरीका में मौतों का सिलसिला जारी रहा. भारत में अब तक 3000 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इनमें से 75 की मौत हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >