Ankita Lokhande और Ayesha Khan की चमकी किस्मत, बिग बॉस के घर से निकलते ही ऑफर हुई बड़ी फिल्म

1 / 1
Ankita Lokhande और Ayesha Khan की चमकी किस्मत, बिग बॉस के घर से निकलते ही ऑफर हुई बड़ी फिल्म
फुल स्क्रीन में देखें

Ankita Lokhande और Ayesha Khan की चमकी किस्मत, बिग बॉस के घर से निकलते ही ऑफर हुई बड़ी फिल्म

बिग बॉस 17 के घर से बाहर निकलते ही आयशा खान और अंकिता लोखंडे की किस्मत चमक गई है. क्योंकि उनके हाथ में कई प्रोजेक्ट आए हैं. जी हां कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने दोनों अभिनेत्रियों को फिल्म ऑफर की है.

बिग बॉस 17 एक सफल सीजन था. इसने दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखा. सभी ड्रॉमा, झगड़ों और इमोशनल पलों ने शो को पर्याप्त व्यूज दिलवाए. बीते दिनों इसका ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसमें मुनव्वर फारुकी ने बाजी मार ली.

टॉप पांच फाइनलिस्ट अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा और अरुण महाशेट्टी थे. अब फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि बिग बॉस 17 के सभी प्रतियोगी आगे किस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगे.

अंकिता लोखंडे और आयशा खान की किस्मत चमक गई है और उनकी झोली में कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. कास्टिंग एजेंट मुकेश छाबड़ा ने एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर बिग बॉस 17 के टॉप पांच प्रतियोगियों के बारे में बात की.

उन्होंने कहा कि वह मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारुकी से मिलने के लिए इंतजार नहीं कर सकते. एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि वह अंकिता लोखंडे और आयशा खान को फिल्मों में कास्ट करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते.

Also Read: Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे हुई घर से बेघर, सीजन 17 की ट्रॉफी जीतने का सफर रह गया अधूरा

अंकिता लोखंडे को पवित्र रिश्ता के लिए जाना जाता है. आयशा खान ने बिग बॉस 17 के घर में वाइल्डकार्ड प्रतियोगी के रूप में प्रवेश किया था. उन्होंने मुनव्वर फारुकी पर कुछ चौंकाने वाले आरोप लगाए. उन्होंने उन पर टू टाइमिंग कर धोखा देने का आरोप लगाया.

मुकेश छाबड़ा इस समय जश्न मना रहे हैं क्योंकि फिल्म 12वीं फेल ने फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 में पुरस्कार जीता है. वह विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म के लिए कास्टिंग डायरेक्टर थे.

12वीं फेल विक्रांत मैसी के शानदार प्रदर्शन ने खूब सराहना बटोरी. इसे ऑस्कर 2024 नामांकन के लिए भी भेजा गया था. बिग बॉस 17 के बारे में बात करते हुए, फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि कुछ प्रतियोगी खतरों के खिलाड़ी 14 में दिखाई देंगे.

रोहित शेट्टी ने लास्ट वीक के दौरान घर में एंट्री किया और खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन के बारे में बात की. अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे नए सीजन का हिस्सा बन सकते हैं. हालांकि इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है.

Also Read: अंकिता लोखंडे के एलिमिनेट होने पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे नजर से देखें तो आपने ये…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >