Amitabh Bachchan ने किस गलती के लिए फैंस से मांगी माफी, कहा ‘जो तस्वीरें मैंने…’

Amitabh Bachchan ने बीते दिनों इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद उन्हें अपने फैंस से तुरंत माफी मांगनी पड़ी. बिग बी हाल ही कल्कि 2898 एडी में अश्वथमा के किरदार में नजर आए थे.

Amitabh Bachchan बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग और चार्मिंग पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में एक्टर ‘कल्कि 2898 AD’ में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने अश्वथामा का किरदार निभाया था. उनके इस किरदार ने जमकर तारीफें बटोरी थी. इसके बाद अब बिग बी से एक ऐसे गलती हो गई है, जिसके लिए उन्होंने तुरंत ही फैंस से स्टोरी पोस्ट कर माफी मांगी है. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला.

दूसरी फिल्म का पोस्ट किया शेयर

अमिताभ बच्चन ने पिछले दिनों एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, जिसमें वह दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो उनकी किसी पुरानी फिल्म की क्लिप थी. इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि ‘अग्निपथ से अब तक भाग रहे हैं.’ और यहीं उनसे गलती हो गई. जैसे ही उन्हें इस गलती का एहसास हुआ वैसे ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए अपने फैंस से माफी मांगी.

Also Read Amitabh Bachchan के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके शशि वर्मा ने एक वक्त शूटिंग सेट पर झाड़ू भी है लगाया .. बिहार से बॉलीवुड तक की प्रेरणादायक कहानी

Also Read Amitabh bachchan की वजह से जब रेखा ने जया को लगा लिया था गले, कुछ ऐसा था अभिषेक की मम्मी का रिएक्शन

इंस्टाग्राम स्टोरी से मांगी माफी

दरअसल, अमिताभ बच्चन के शेयर किए गए वीडियो में जिस सीन को फिल्म अग्निपथ का बताया गया था, वह असल में अग्निपथ फिल्म का नहीं बल्कि उनकी फिल्म ‘अकेला’ का क्लिप था. जब बिग बी को इस बात की खबर हुई की तब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट लिखा कि ‘माफी…जो तस्वीर मैंने दौड़ते हुए पोस्ट की थी और उसे अग्निपथ का बताया था, वह असल में फिल्म अकेला का था. शुभचिंतकों का धन्यावाद.’

Entertainment Trending Videos

Dulquer salmaan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >