परिवार की खुशी के लिए अमिताभ बच्चन घर में करते हैं ये काम, KBC के मंच पर खुद किया खुलासा

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का 80वां जन्मदिन जल्द आ रहा है. उन्होंने अपने शानदार करियर में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पद्म पुरस्कार सहित कई पुरस्कार जीते हैं. इसी बीच क्या आपको पता है कि बिग बी एक महान चित्रकार भी है.

‘बॉलीवुड इडस्ट्री में शहंशाह’ के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को 80 साल के हो जाएंगे. उन्होंने अपने लाइफ में कई सारे मुकाम हासिल किए. अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में भी दी है. ऐसे में क्या आपको पता है कि बिग बी एक बेहतरीन एक्टर के साथ-साथ एक महान चित्रकार भी है. अगर नहीं पता है तो आज हम आपको इसके पीछे का मजेदार किस्सा बताएंगे. जिसे सुनकर आपको प्रेरणा तो मिलेगी, लेकिन उसी वक्त हंसी भी छूट जाएगी.

बिग बी के पास है ये टैलेंट

जैसा कि आप जानते होंगे कि बिग बी इन-दिनों केबीसी 14 को होस्ट कर रहे हैं. इस शो में हर दिन वह कई तरह के खुलासे करते है. वह अपनी फैमिली के बारे में कई अतरंगी किस्से भी शेयर करते रहते हैं. इसके साथ ही वह अपने छुपे हुए टैलेंट के भी खुलासे करते हैं. अब बिग बी ने अपने पेंटिंग लव के बारे में बताया है. उन्होंने मुस्कान नाम के एक कंटेस्टेंट से बात करते हुए मस्ती-मस्ती में पूछा कि वह अपने खाली समय में क्या करेंगी.

Also Read: Goodbye Film Review: अमिताभ बच्चन और रश्मिका की गुडबाय…आंखों को नम कर जाएगी
पेंटिंग करना पसंद करते हैं अमिताभ बच्चन

जिसपर मुस्कान साझा करती हैं, “मैं अपने खाली समय में स्पेस पेंटिंग करती हूं और गाने सुनती हूं, अगर मेरे पास अभी भी कुछ समय हो, तो मैं किताबें पढ़ती हूं.” वह फिर अमित जी से पूछती है कि क्या वह भी पेंटिंग करते हैं. जिसपर बिग बी खुलासा करते हैं, “ईमानदारी से कहूं तो मैं पेंट करना नहीं जानता, लेकिन कभी-कभी अपने परिवार के सदस्यों को प्रभावित करने के लिए मैंने बोर्ड, स्टैंड और ब्रश खरीदे हैं. मैं ऐसा व्यवहार करता हूं, जैसे मैं एक महान चित्रकार हूं और मैं यहां और वहां स्ट्रोक पेंट करता हूं. मैं जीत गया मैंने जो चित्रित किया है, उसे प्रकट नहीं किया और मेरे परिवार के सदस्य इसे आधुनिक कला मानते हैं, वे इसे अद्भुत कहते हैं”. मुझे ये सुनकर काफी अच्छा भी लगता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >