नेहा कक्कड़-फाल्गुनी पाठक के तू-तू, मैं-मैं के बीच धनाश्री वर्मा ने कही ये बात, बताया किसका गाना है बेहतर

नेहा कक्कड़ और फाल्गुनी पाठक इन दिनों सुर्खियों में है. हाल ही में नेहा का गाना ‘ओ सजना’ रिलीज हुआ था, जो फाल्गुनी को बिल्कुल पसन्द नहीं आया. जिसके बाद फाल्गुनी ने इसपर अपना रिएक्शन भी दिया था. इस बीच धनाश्री वर्मा ने बड़ी बात कही है.

Falguni Pathak-Neha Kakkar: सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और फाल्गुनी पाठक (Falguni Pathak) के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है. नेहा का नया गाना ‘ओ सजना’ फाल्गुनी के गाने ‘मैंने पायल है छनकाई’ का रिमिक्स वर्जन है. इस सॉन्ग को लेकर दोनों के बीच कोल्ड वॉर जारी है. नेहा के सॉन्ग में युजवेंद्र चहल की पत्नी धनाश्री वर्मा और प्रियांक शर्मा है. धनाश्री ने नेहा को सपोर्ट करते हुए बड़ी बात कह दी है.

धनाश्री वर्मा ने नेहा को किया सपोर्ट

दरअसल, कुछ दिन पहले ही नेहा कक्कड़ ने ‘ओ सजना’ सॉन्ग रिलीज किया था. जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा हो गया. यूजर्स ने फाल्गुनी पाठक के गाने को बेहतर बताया तो कुछ यूजर्स नेहा के सपोर्ट में आ गए है. नेहा और फाल्गुनी के तू-तू, मैं-मैं ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. इस बीच धनाश्री वर्मा ने नेहा का सपोर्ट किया.

धनाश्री वर्मा ने कही ये बात

धनाश्री वर्मा ने मिड-डे से बातचीत में कहा, हम सभी को यह गाना बहुत पसंद है. हम इस गाने को सुनते हुए बड़े हुए है. जब हमें पता चला कि इसे रीक्रिएट किया जा रहा है तो हम दोनों बहुत एक्साइटेड है. अगर आप इसे फिर से बनाएंगे तो इसे और भी पसंद किया जाएगा. हमारे संगीतकार ने इसे मिलकर और भी बेहतर बनाया है. उन्होंने इस गाने के साथ जस्टिफाई किया है.

Also Read: तीखी तकरार के बीच साथ नजर आई फाल्गुनी पाठक-नेहा कक्कड़, यूजर्स कंफ्यूज, बोले-सॉन्ग को फेमस करने के लिए…
इंडियन आइडल 13 में फाल्गुनी पाठक और नेहा कक्कड़

वहीं, हाल ही में फाल्गुनी पाठक और नेहा कक्कड़ का वीडियो सामने आया था. ये वीडियो इंडियन आइडल 13 का था. इसमें नेहा, फाल्गुनी के गाने पर गरबा खेलती दिखी थी. जिसके बाद दोनों को साथ में देखकर फैंस थोड़े कंफ्यूज हो गए थे. हालांकि बाद में इस वीडियो का सच सामने आ गया था. ये स्पेशल एपिसोड पहले ही शूट किया गया था.

जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल, ‘ओ सजना’ गाना रिलीज होने के बाद नेहा कक्कड़ और फाल्गुनी पाठक के बीच तू-तू, मैं-मैं जारी है. फाल्गुनी ने गाना सुनने के बाद अपना रिएक्शन देते हुए कहा था- मुझे अच्छा नहीं लगा. मैं ऐसी थी जैसे मुझे बस उल्टी आनी बाकी थी, ऐसा हो गया था. इसके बाद नेहा ने उनका नाम ना लेते हुए इंस्टा पर कई स्टोरी लगाई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >