Akshaye Khanna Drishyam 3: क्या अक्षय खन्ना की हो गई छुट्टी? डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा, कहानी में नया ट्विस्ट

Akshaye Khanna Drishyam 3: धुरंधर के बाद अक्षय खन्ना का नाम एक बार फिर चर्चा में है. क्या उन्होंने सच में दृश्यम 3 छोड़ दी? जयदीप अहलावत की एंट्री और बदली स्क्रिप्ट पर फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक ने खुद बड़ा खुलासा किया है. आप भी जानिए क्या है सच्चाई?

Akshaye Khanna Drishyam 3: धुरंधर की कामयाबी के बाद अक्षय खन्ना एक बार फिर लाइमलाइट में हैं और उनके अगले कदम को लेकर बातें हो रही हैं. इसी बीच खबर यह भी उड़ी कि उन्होंने दृश्यम 3 छोड़ दी है. बस फिर क्या था, फैंस के बीच हलचल मच गई कि अब इस हिट थ्रिलर का आगे क्या होगा. अब इस पूरे मामले पर खुद डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने साफ कहा कि फिल्म तो बनेगी, लेकिन बदली हुई स्क्रिप्ट के साथ. साथ ही उन्होंने ये भी क्लियर कर दिया कि अक्षय खन्ना की जगह जयदीप अहलावत नहीं आ रहे हैं. मतलब ये कि किसी को रिप्लेस नहीं किया जा रहा, बल्कि कहानी में एक नया किरदार जोड़ा जा रहा है.

दृश्यम 3 में भी बरकरार रहेगा सस्पेंस

अजय देवगन के रिएक्शन पर बात करते हुए अभिषेक ने बताया कि अजय ने सारा फैसला उन्हीं पर छोड़ दिया है. उनके मुताबिक ये मामला डायरेक्टर, अक्षय और प्रोडक्शन के बीच का है, इसलिए अंदर की बातें बाहर लाने की जरूरत नहीं है. दृश्यम 3 में पहले जैसी सस्पेंस और टेंशन बरकरार रहेगी, लेकिन कहानी को थोड़ा अलग अंदाज में आगे बढ़ाया जाएगा. अगर जयदीप अहलावत फिल्म से जुड़ते हैं, तो वह कहानी में नया ट्विस्ट लाएंगे, न कि अक्षय के पुराने किरदार की जगह लेंगे.

दृश्यम 2 में अक्षय के किरदार से लोग प्रभावित

दृश्यम 2 में अक्षय खन्ना का रोल काफी दमदार था, इसलिए उनके हटने की खबर से लोग परेशान हो गए थे. लेकिन अब साफ है कि ये बदलाव किसी झगड़े की वजह से नहीं, बल्कि कहानी की जरूरत के हिसाब से किया जा रहा है. हाल ही में रिलीज हुई अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर ने कमाल कर दिया है. फिल्म में अक्षय ने रहमान डकैत का किरदार निभाया है. उनके साथ रणवीर सिंह भी हैं, जो भारतीय जासूस के रोल में दिखाई देते हैं.

यह भी पढ़ें: Ranveer Singh Spotted: धुरंधर की सफलता के बीच न्यूयॉर्क में स्पॉट हुए रणवीर, फैंस के साथ तस्वीर वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >