अक्षय कुमार के बेटे आरव ने इस हसीना संग जमकर की पार्टी, फोटोज देख फैंस बोले- ये तो कमाल हो गया…

ओरी सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज से अक्सर धमाल मचाते रहते हैं. अब उन्होंने कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें उनके साथ न्यासा देवगन और आरव एक साथ पार्टी करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

ओरहान अवत्रामानी उर्फ ​​ओरी सोशल मीडिया सेंसेशन है. उन्हें अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स के साथ पार्टी करते हुए स्पॉट किया जाता है. सोशल मीडिया पर वह हर मोमेंट की फोटो शेयर कर फैंस को ट्रीट देते हैं. अब ओरी ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें वह लंदन में जमकर पार्टी कर रहे हैं. उनके साथ तस्वीर में अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव और काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा भी है. तीनों जमकर धमाल मचा रहे हैं. फोटोज में जहां न्यासा ग्रे टॉप और डेनिम शॉर्ट्स में ग्मैमरस लग रही थीं, जबकि आरव ने स्टाइलिश ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम पैंट पहनी हुई थी. वह हाथ में गिलास लिए हुए थे और ओरी के बगल में मुस्कुरा रहे थे.


आरव के साथ पार्टी कर रही हैं न्यासा देवगन
ओरहान अवत्रामानी, जिन्हें ओरी के नाम से भी जाना जाता है, एक सोशल मीडिया स्टार बन गए हैं, उन्हें अक्सर सेलिब्रिटी स्टारकिड्स के साथ पार्टी करते देखा जाता है. न्यासा देवगन और ओरी तो मानें जैसे बेस्ट फ्रेंड्स है. दोनों कई जगहों पर साथ घूमते स्पॉट किए जाते हैं. अब वह बॉलीवुड के फेमस स्टार्स के बच्चों के साथ धमाल मचा रहे हैं. ओरी ने फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा, “डिनर फन टाइम्स,”

Also Read- अजय देवगन की लाडली Nysa Devgn ने शॉर्ट ड्रेस में दिखाई सिजलिंग अदाएं, दोस्तों संग की पार्टी करती आईं नजर

Also Read- Heeramandi First Review: संजय लीला भंसाली की हीरामंडी का पहला रिव्यू आया सामने, एक एपिसोड के बाद और देखने का करेगा मन

Also Read- लड़ाई-झगड़ा भूल ननद Arti Singh की शादी में कश्मीरा शाह ने छूए गोविंदा के पैर, बोली- वो हमेशा मेरे ससुर….


आरव-न्यासा की फोटोज पर फैंस के कमेंट
फैंस न्यासा और आरव को साथ देखकर एक से बढ़कर एक रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”न्यासा और आरव एक साथ अच्छे लग रहे हैं… स्टारकिड्स साथ में खूब मस्ती करते हैं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”ओरी हर जगह मौजूद रहता है, लेकिन ये तो फ्रेश पेयर है, दोनों हो सकता है फिल्मों में भी साथ दिखे.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”ओरी, आरव और न्यासा तीनों फ्रेंड्स हैं और लंदन में एंजॉय कर रहे हैं… प्यारी तसवीर है.”


अक्षय कुमार के बेटे आरव के बारे में
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना का बेटा आरव 21 साल का है, जो विदेश में पढ़ाई कर रहा है. इधर काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा स्विट्जरलैंड में पढ़ रही है. बेटे के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर एक बार अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में कहा था, ”मेरा बेटा आरव…उसे फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं है. वह सिर्फ अपनी फैशन डिजाइनिंग करना चाहता है और उसे इसमें दिलचस्पी है… बेटी बहुत छोटी है…”

Also Read- Nysa Devgn Birthday: 21 साल की हुई काजोल- अजय देवगन की बेटी न्यासा, खूबसूरती में अपनी मां से नहीं कम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >